15 साल के लड़के संग रोज संबंध बनाती थी 30 साल की महिला, बहाने से लेकर घर से भागी और....
15 साल के लड़के संग रोज संबंध बनाती थी 30 साल की महिला, बहाने से लेकर घर से भागी और....
Share:

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा कस्बे से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक 30 साल की महिला पर अपनी आधी उम्र के लड़के का अपहरण करने और उसके साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत पुलिस का कहना है, महिला लड़के के साथ रहने और शारीरिक संबंध जारी रखने के इरादे से भागी थी। हालाँकि अब पुलिस ने लड़के और महिला को हैदराबाद के बालानगर इलाके से किराए के मकान से पकड़ लिया है। जी हाँ और दोनों को सकुशल बरामद किया जा चुका है।

इस घटना को लेकर पुलिस निरीक्षक वी दुर्गा राव का कहना है कि, ‘19 जुलाई को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 15 वर्षीय लड़के ने अपने माता-पिता से कहा कि वह अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। बच्चे के घर पर नहीं आने के बाद उसके माता-पिता को चिंता होने लगी।’ वहीँ एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक उसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और पता चला कि आरोपी महिला, जो अपने पति और दो बच्चों के साथ उनकी गली में रहती है, वो भी गायब है। जी दरअसल बच्चे के परिजनों को शक था कि महिला ने लड़के का अपहरण कर लिया है और फिर परिजन थाने पहुंचे।

यह सब होने के बाद महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इन सभी के बीच मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली की महिला नाबालिग लड़के के साथ हैदराबाद में एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रह रही है। उसके बाद पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। वहीँ अब पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह पता चला कि महिला लड़के के प्रति आकर्षित थी और अपहरण से पहले ही अपने घर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए रखती थी।

'बेटी को रखा जाए पति से दूर।।।' आखिर क्यों ऐसा लिखकर मर गई पत्नी?

कर्नाटक: भाजपा नेता प्रवीण नेत्तारु की हत्या मामले में दो मुस्लिम युवक गिरफ्तार

असम में 'आतंकी मदरसे' का भंडाफोड़, इस्लाम की आड़ में पढ़ाया जाता था नफरत का पाठ

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -