बहुत काबिल थे भारत के प्राचीन डॉक्टर - उप राष्ट्रपति
बहुत काबिल थे भारत के प्राचीन डॉक्टर - उप राष्ट्रपति
Share:

कोच्चि : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि प्राचीन भारत में डॉक्टर मोतियाबंद का ऑपरेशन और प्लास्टिक सर्जरी करने में सक्षम थे.भारत का इतिहास ऐसे लोगों से भरा पड़ा है. यह बात उन्होंने यह बात कलेडी में एक युवा वैज्ञानिक के सम्मान समारोह के दौरान कही .

बता दें कि कलेड़ी आदि शंकराचार्य का जन्मस्थान है.नायडू ने यहां भारत के गौरवमयी अतीत का स्मरण करते हुए कहा कि प्राचीन भारत में डॉक्टरों के अलावा कई वैज्ञानिक,  गणितज्ञ, भौतिक शास्त्री, रसायन शास्त्रीधातुशोधक, अंतरिक्ष यात्री और कई आविष्कारकों के पास महत्वपूर्ण मानव ज्ञान था.इनमें आर्यभट्ट, पिंगला, ब्रह्मगुप्त, भास्कर, वराहमिहिर, चारक और सुश्रृत जैसे प्रख्यात लोगों के नाम शामिल हैं .भारत ने दुनिया को शून्य एवं बाइनरी प्रणाली की संकल्पना दी थी.

उल्लेखनीय है कि नायडू ने यह भी बताया कि प्राचीन लोगों को इस्पात मिश्र धातु और द्रवीभूत जस्ता बनाना आता था. यहां तक की हमारे प्राचीन सर्जन प्लास्टिक सर्जरी और मोतियाबिंद के ऑपरेशन सहित जटिल ऑपरेशन कर सकते थे. इस मौके पर नायडू ने आदि शंकरा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आदि शंकरा एशियानेट न्यूज यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2018 प्रदान कर कहा कि ये पुरस्कार युवा भारत में अंतर्निहित जिज्ञासा , बुद्धिमत्ता और अभिनव पहल के साक्ष्य हैं.

यह भी देखें

उपराष्ट्रपति का कदम गैर क़ानूनी-सिब्बल

नायडू ने पेरू के राष्ट्रपति से द्वि पक्षीय समझौतों पर चर्चा की

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -