'हमने नहीं माँगा था राहुल गांधी का इस्तीफा..', कांग्रेस में मचे घमासान पर बोले आनंद शर्मा
'हमने नहीं माँगा था राहुल गांधी का इस्तीफा..', कांग्रेस में मचे घमासान पर बोले आनंद शर्मा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा ने बुधवार को एक बार फिर से कांग्रेस में संगठनात्मक परिवर्तन लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी में कुछ आंतरिक बदलाव लाए जाते हैं, तो ही कांग्रेस का पुनरुद्धार हो सकेगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आनंद शर्मा ने पार्टी की प्रदेश इकाई की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से रविवार को त्यागपत्र दे दिया था। उनके इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा है कि वे पार्टी जहां कहेगी, वे वहां प्रचार करने को तैयार हैं। 

बुधवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'जहां भी आवश्यकता होगी, मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगा। कांग्रेस को गुटबाजी से बाहर निकलकर एकजुट रहने की आवश्यकता है। हम सब कांग्रेसी हैं। महत्वपूर्ण यह है कि कांग्रेस पार्टी मजबूत रहे।' कांग्रेस पार्टी में इस वक़्त नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा तेज है। अटकलें हैं कि फिर से गांधी परिवार का ही कोई सदस्य कांग्रेस की बागडौर संभाल सकता है। 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि, 'हमने 2018 में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर चुना, मगर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। हमने उनसे इस्तीफा देने को नहीं कहा था। यह आवश्यक है कि नेहरू-गांधी परिवार (कांग्रेस पार्टी के लिए) अभिन्न बना रहे। कांग्रेस को समावेशी और सामूहिक सोच व दृष्टिकोण की जरूरत है।' शर्मा से पहले G23 समूह के एक अन्य नेता गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दे चुके हैं।

'अगर बिल संविधान के खिलाफ हुआ, तो साइन नहीं करूंगा..', केरल सरकार को गवर्नर की चेतावनी

असम में भी बिखर जाएगी कांग्रेस, AIUDF के दावे से मची हलचल

सिसोदिया को बचाने के लिए केजरीवाल ने चला नया पैंतरा, जानिए क्या बोले दिल्ली CM ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -