आनंद महिंद्रा ने की ठाकरे के इस काम की तारीफ, चर्चाओं में छाया ट्वीट
आनंद महिंद्रा ने की ठाकरे के इस काम की तारीफ, चर्चाओं में छाया ट्वीट
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बस स्टॉप का कायाकल्प करने के लिए महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे की प्रशंसा की है। महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने इसके लिए महिंद्रा का आभार व्यक्त किया है। मुंबई के बस स्टॉप्स की तस्वीर पूर्ण रूप से बदलने के लिए महिंद्रा ने ठाकरे के साथ-साथ BMC के कमिश्ननर इकबाल सिंह चहल की भी सराहना की है।  

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, "आखिरकार, मुंबई में वर्ल्ड क्लास के बस स्टॉप होंगे...एक्सरसाइज बार तथा 'कूल' ग्रीन छत जैसे इनोवेटिव फीचर्स को देखना बेहतरीन है। वाह आदित्य ठाकरे, इकबाल सिंह चहल।" तत्पश्चात, आदित्य ठाकरे ने आनंद महिंद्रा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "शुक्रिया आनंद महिंद्रा जी। इसका मकसद हमारे शहरों के लिए आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट तथा डिजाइन एस्थेटिक्स की बेहतर समझ सुनिश्चित करना है। इसलिए जब हम अपने बसों के बेड़े में एसी इलेक्ट्रिक बसों का आँकड़ा बढ़ा रहे हैं, तो हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे बस स्टॉप सभी लोगों के लिए बेहतर हों।"

वही महिंद्रा के ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस ट्वीट पर @csankush111 यूजर आईडी वाले एक व्यक्ति ने लिखा, "एक्सरसाइज बार तो 'कूल' है किन्तु मैं ग्रीन छत को लेकर सहमत नहीं हूं। इसमें पानी डालने तथा इसे मेंटेन करने का काम कौन करेगा। यदि आप छत पर सोलर पैनल लगाते तो आप बिजली पैदा कर पाते तथा उससे इलेक्ट्रिक बिलबोर्ड चल पाता। इससे अतिरिक्त आमदनी होती।" वही फिलहाल ये ट्वीट चर्चाओं में छाया हुआ है।

CM बघेल ने किया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने का ऐलान

हिंसा के बाद लिया गया बड़ा फैसला, सभी मस्जिदों में लगाए जाएंगे CCTV कैमरे

कलरफुल क्रॉप टॉप में समंदर किनारे नुसरत ने लगाया खूबसूरती का तड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -