'कांग्रेस को अपाहिज बनाने की कोशिश, हमें असहाय बनाकर चुनाव लड़ना चाहती है भाजपा..', प्रेस वार्ता में सोनिया गांधी का गंभीर आरोप
'कांग्रेस को अपाहिज बनाने की कोशिश, हमें असहाय बनाकर चुनाव लड़ना चाहती है भाजपा..', प्रेस वार्ता में सोनिया गांधी का गंभीर आरोप
Share:

नई दिल्ली: आम चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी आज गुरुवार (21 मार्च) को अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। पार्टी की दिग्गज नेता सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस  के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। इस दौरान खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक हैे। ये नहीं जो सत्ता में हैं, उनका संसाधन पर एकाधिकार हो, ये नहीं उनका मीडिया पर एकाधिकार हो, ये नहीं हो कि सत्ताधारी पार्टी का संवैधानिक और न्यायिक एजेंसियों जैसे आईटी, ईडी, निर्वाचन आयोग पर प्रत्यक्ष या परोक्ष कंट्रोल हो। 

खड़गे ने कहा कि दुर्भाग्य से बीते दिनों सर्वोच्च न्यायालय के हस्तपेक्ष के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर जो तथ्य सामने आए, वो चिंताजनक और शर्मनाक हैं। इससे देश की छवि खराब हुई है। हमारे देश में बीते 70 सालों में निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की जो छवि बनी थी, उस पर सवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि शीर्ष अदालत ने जिस चुनावी चंदा बॉन्ड को गैरकानूनी और असंवैधानिक ठहराया था। उसके तहत मौजूदा सत्ताधारी पार्टी ने हजारों करोड़ रुपये से अधिक अपने अकाउंट में भर लिए हैं, जबकि दूसरी ओर साजिशन मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव में मुकाबला न कर पाएं। ये सत्ताधारी दल द्वारा खतरनाक खेल है, इसके दूरगामी असर होंगे क्योंकि लोकतंत्र को बचाना है तो समानता जरूरी है। 

खड़गे ने आगे कहा कि सत्ताधारी दल की तरफ से खतरनाक खेल खेला जा रहा है। इससे साफ़ है कि किसी राजनीतिक दल को असहाय बनाकर,, उसके चुनाव लड़ने में बाधा पैदा कर, फिर निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया जा सकता। आम जनता देख सकती हैं कि भाजपा ने चुनावी बॉन्ड से 56 फीसदी फंड हासिल किया हैं, जबकि कांग्रेस को केवल 11 फीसदी ही मिले हैं। 

वहीं, प्रेस वार्ता में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा को बड़ा फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री कांग्रेस को अपाहिज करने का प्रयास कर रहे हैं। ये बेहद गंभीर मसला है, लोकतंत्र पर हमला है। 

'रोहिंग्या केवल अवैध प्रवासी, उन्हें भारत में रहने का कोई मौलिक अधिकार नहीं..', सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का हलफनामा

'MP में कांग्रेस के बड़े नेता नहीं लड़ना चाहते चुनाव', आखिर क्यों ऐसा बोले CM यादव?

रामायण पढ़कर बदल गया MP का अपराधी! शरीर की चमड़ी निकाल कर मां के लिए बनवाई चप्पल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -