आज सरेंडर करेगा अमृतपाल सिंह! पंजाब पुलिस अलर्ट, सभी जवानों की छुट्टियां रद्द
आज सरेंडर करेगा अमृतपाल सिंह! पंजाब पुलिस अलर्ट, सभी जवानों की छुट्टियां रद्द
Share:

चंडीगढ़: खालिस्तानी समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे का मुखिया अमृतपाल सिंह लगभग 20 दिन से फरार चल रहा है। अभी तक पुलिस उसका कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। हालांकि अब अंदेशा जताया जा रहा है कि अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की तरफ से आज यानी शुक्रवार (7 अप्रैल) को तलवंडी साबो के तख्त श्री दमदमा साहिब में बुलाई गई 'विशेष सभा' में वह सरेंडर कर सकता है। 

दूसरी ओर इस बात को लेकर पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। पंजाब पुलिस के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक निरस्त कर दी गई हैं। 14 अप्रैल तक किसी कर्मी को अवकाश नहीं दिया जाएगा, वहीं पहले से स्वीकृत अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि अमृतपाल किस भी धार्मिक स्थल में प्रवेश न कर पाए। यही नहीं पुलिस की तरफ से विशेष तलाशी अभियान भी चलाया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

बता दें कि, इससे पहले अमृतपाल सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए जत्थेदार से सरबत खालसा बुलाने की मांग की थी, मगर अकाल तख्त के जत्थेदार ने ऐसा न कर सीधे शुक्रवार को विशेष सभा बुलाई है। सूत्रों की माने तो 27 मार्च को जब अमृतपाल सिंह व उसका साथी पपलप्रीत होशियारपुर में दाखिल हुए थे, तो उन्होंने एक गुरुद्वारे में पनाह ली थी। इस दौरान उसी गुरुद्वारे का एक प्रमुख व्यक्ति अमृतसर जाकर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मिला था। उसके जरिए अमृतपाल सिंह ने सरेंडर करने की बात वहां तक पहुंचाई थी, मगर वह उसमें सफल नहीं हो पाए थे।

IMF ने मानी भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत, इस साल ग्लोबल इकॉनमी को चलाएंगे चीन और हिंदुस्तान !

राहुल गांधी के बचाव में उतरे अशोक गहलोत, आज़ाद और सिंधिया पर एक साथ बोला हमला

'अराजक तत्वों के खिलाफ लें कड़ा एक्शन..', कनाडा में मंदिरों में तोड़-फोड़ पर सख्त हुआ भारत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -