धूमधाम से मनाया जायेगा आजादी का अमृत महोत्सव
धूमधाम से मनाया जायेगा आजादी का अमृत महोत्सव
Share:

झाबुआ/ब्यूरो: पुरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है इसीके चलते तिरंगा अभियान के तहत  झाबुआ जिले के पांच नगरों में 17 हजार 365 तिरंगे शान से फहराए जाएंगे। 28 जुलाई को जिला मुख्यालय पर रैली निकाली जा रही है। इसके माध्यम से हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया जाएगा। 11 से 17 अगस्त तक हर स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज लगना है। 

झाबुआ शहर के लिए नगर पालिका को सबसे अधिक 5800 तिरंगे दिए गए हैं। 4300 घर व1500 दुकानें जिला मुख्यालय पर हैं। जनचेतना पैदा करने के लिए 28 जुलाई को शहर में रैली निकाली जा रही है जो बस स्टैंड के फव्वारा चौक से आरंभ होकर राजवाड़ा चौक तक जाएगी। शहर में हरियाली व हर घर तिरंगा का संदेश प्रमुखता से दिया जाना है। इस आयोजन के साथ हरित कावड़ यात्रा को भी जोड़ा गया है।

जिले के नगरीय क्षेत्र में 13365 आवास व चार हजार दुकानें इसके लिए चिन्हित की गई हैं। आजादी का उत्सव मनाने की तैयारी इस समय जोरों पर है। मौका भी बड़ा है क्योंकि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। राष्ट्र प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए हर किसी को आगे आना ही होगा। जिले में गरिमामय वातावरण में यह बड़ा उत्सव मनाने की तैयारी चल पड़ी है। तिरंगे की जिला प्रशासन ने व्यवस्था कर दी है। अब नगर निकायों को यह दायित्व दिया गया है कि वे नागरिकों को तिरंगे वितरित करें और अपने घरों व व्यावसायिक स्थानों पर लगाने के लिए प्रेरित करें। तिरंगे नगर निकायों तक पहुंच भी चुके हैं। निकायों ने अपने कार्यालय में काउंटर भी बना दिए हैं।

VIDEO! धार में दिखा बारिश का भयावह रूप, इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

'सिंधिया के जाने से शोषण मुक्त हुए कांग्रेस नेता', इस नेता ने दिया बड़ा बयान

'हर घर तिरंगा' अभियान को पैसे सीएसआर फंड से मिलेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -