ओबामा ने जताई म्यांमार में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद
ओबामा ने जताई म्यांमार में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद
Share:

वाॅशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने म्यांमार में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न होने की बात कही है। जिसमें उन्होंने कहा है कि म्यांमार में जनता की आकांक्षाओं को सही साबित करने वाले समावेशी, पारदर्शी और विश्वसनीय संदीय चुनाव करवाए जाने की उम्मीद है। अमेरिका के राष्ट्रीय उपसुरक्षा सलाहकार बेन रोड्स ने कहा कि म्यांमार के लोगों द्वारा अपने क्षेत्र में एक अच्छा चुनाव करवाया जाएगा। ऐसी उम्मीद है। यहां के लोग पारदर्शी चुनाव करवाऐंगे। यही नहीं यह भी कहा गया है कि चुनाव से पूर्व देश में विभिन्न समस्याओं का हल हो सकता है। मगर उनका मानना है कि इस तरह का चुनाव वहां किए जा रहे परिवर्तन को लेकर मील का पत्थर साबित हो सकता है।

म्यांमार सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों, राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सामाजिक संगठनों के सदस्यों और अन्य पर्यवेक्षकों से भी भेंट की गई। इस मामले में यह भी कहा गया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और अच्छे चुनावों की प्रक्रिया चुनाव परिणाम आने के बाद भी जारी रहेगी। 

समूहों के नेता एक साथ आ पाऐंगे। उल्लेखनीय है कि बराक ओबामा प्रशासन द्वारा म्यांमार में अच्छे लोकतंत्र की संभावनाओं की बात कही गई है। इस मसले पर कहा गया है कि म्यांमार में कई तरह की समस्याओं को हल करने के लिए एक अच्छी सरकार की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि वहां माओवाद का प्रभाव है। म्यांमार की सीमाओं पर भी माओवादी हिंसक गतिविधियों का प्रशिक्षण देते रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -