अम्मा के लिये 35 लाख का मृत्युंजय यज्ञ
अम्मा के लिये 35 लाख का मृत्युंजय यज्ञ
Share:

चेन्नई : राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत के लिये यहां मृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक पुजारी तो शामिल थे ही वहीं तीन हजार से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। ये सभी सदस्य सत्ता में काबिज आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कंगडम के थे। सदस्यों ने यज्ञ में हिस्सा लेकर जयललिता के स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की। गौरतलब है कि बीते एक माह से जयललिता अस्वस्थ्य होकर अस्पताल में भर्ती है।

उनके समर्थक अब हर हाल में उन्हें स्वस्थ्य देखना चाहते है और इसके चलते विभिन्न धार्मिक उपाय करने का सिलसिला जारी हो गया है। बताया गया है कि इतने बड़े यज्ञ के आयोजन का खर्चा जयललिता के सबसे खास माने जाने वाले आर. वेट्रिवेल ने उठाया था वे पार्टी के विधायक है।

बताया जाता है कि यज्ञ में उन्होंने करीब तीस लाख रूपये से अधिक का खर्च किया। यज्ञ में शामिल होने वाली महिलाओं को भी उनकी तरफ से एक जैसी साड़ियां बांटी गई। यज्ञ तीन घंटे से अधिक चला और हर एक आहूति में जयललिता के ठीक होने हेतु प्रार्थना की गई।

विपक्षी दल ने लिया जयललिता के स्वास्थ्य का जायजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -