अमित शाह का ऐलान- 'नए संसद भवन के उद्घाटन में सामने आएगा भारत का राजदंड'
अमित शाह का ऐलान- 'नए संसद भवन के उद्घाटन में सामने आएगा भारत का राजदंड'
Share:

नई दिल्ली: बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी 60 हजार श्रमयोगियों का भी सम्मान करेंगे, जिन्होंने संसद भवन के निर्माण में अपना योगदान दिया है। अमित शाह ने बताया, नई संसद के उद्घाटन के अवसर पर ऐतिहासिक परंपरा पुनर्जीवित होगी। नई संसद में सेंगोल (राजदंड) को स्थापित किया जाएगा। इसका मतलब होता है संपदा से संपन्न। जिस दिन राष्ट्र को समर्पित होगी, उसी दिन तमिलनाडु से आए विद्वानों द्वारा सेंगोल प्रधानमंत्री को दी जाएगी फिर संसद में ये परमानेंट स्थापित की जाएगी। शाह ने बताया कि सेंगोल इससे पहले इलाहाबाद के संग्रहालय में रखा था।

अमित शाह ने बताया कि स्वतंत्रता के वक़्त जब पंडित नेहरू से पूछा गया कि सत्ता हस्तांतरण के चलते क्या आयोजन होना चाहिए? नेहरूजी ने अपने सहयोगियों से चर्चा की। सी गोपालाचारी से पूछा गया। सेंगोल की प्रक्रिया को चिन्हित किया गया। पंडित नेहरू ने पवित्र सेंगोल को तमिलनाडु से मंगवा कर अंग्रेजों से सेंगोल को कबूल किया। इसका तात्पर्य था पारंपरिक तरीके से ये सत्ता हमारे पास आई है।

अमित शाह ने बताया, सेंगोल के इतिहास एवं डीटेल में जाते हैं। सबसे अहम बात ये है कि सेंगोल जिसको प्राप्त होता है उससे निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण शासन की उम्मीद की जाती है। यह चोला साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। तमिलनाडु के पुजारियों द्वारा इसमें धार्मिक अनुष्ठान किया गया। स्वतंत्रता के वक़्त जब इसे नेहरू जी को सौंपा गया था, तब  मीडिया ने इसे कवरेज दिया था। अमित शाह ने कहा, 1947 के बाद उसे भुला दिया गया। फिर 1971 में तमिल विद्वान ने इसका जिक्र किया तथा पुस्तक में इसका जिक्र किया। भारत सरकार ने 2021-22 में इसका जिक्र है। 96 वर्ष के तमिल विद्वान जो 1947 में मौजूद थे वो भी उसी दिन रहेंगे। 

1 लाख नौकरियों का लक्ष्य था, असम सरकार ने अब तक 88000 दे दी, अमित शाह बांटेंगे नियुक्ति पत्र

अरविंद केजरीवाल को मिला सीएम ममता का सहारा, संसद में अध्यादेश के खिलाफ वोट करेगी TMC

ममता सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन से भी बड़ा प्रदर्शन! 800 दिन से धरना जारी, खून से चिट्ठी लिख रहे लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -