अमित शाह दोबारा बनेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह दोबारा बनेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Share:

नई दिल्ली : बिहार में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अमित शाह के नेतृत्व को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले ही अमित शाह को बिहार चुनाव के परिणामों के बाद भी दुबारा अध्यक्ष बनाए जाने की बात करते रहे हैं। मार्गदर्शक मंडल के नेताओं के रवैये को भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गहरा आघात लगा है।

संघ की ओर से शाह का फेवर किया जा रहा है। जिसके बाद यह तय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर शाह अपनी दूसरी पारी चल सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा यह साफतौर पर कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी तरह से समर्थन करने का निर्णय भी लिया  है।

यह भी कहा गया है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की हार को लेकर विरोध के स्वर तेज़ हो गए  थे। पार्टी में ही कई नेता बागियों के तौर पर तल्ख बयानबाजियां करने लगे। दूसरी ओर बुजुर्गों द्वारा भी विरोध के स्वर तेज़ किए गए। ऐसे में इन नेताओं के व्यवहार को गंभीरता से न लेने की बात करते हुए पार्टी में आपसी सामंजस्य से स्थिति को स्पष्ट करने की बात की गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -