आज अशोक गहलोत के 'घर' में गरजेंगे अमित शाह, 25,000 बूथ वर्कर्स को देंगे गुरुमंत्र
आज अशोक गहलोत के 'घर' में गरजेंगे अमित शाह, 25,000 बूथ वर्कर्स को देंगे गुरुमंत्र
Share:

जयपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार (10 सितम्बर) को राजस्थान के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने जैसलमेर के भारत -पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने श्री तनोट मंदिर सीमा विकास परियोजना की आधारशीला रखी। ‘तनोट विजय स्तंभ’ पर उन्होंने पुष्प चढ़ाते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। श्री तनोट मंदिर में पूजा करने के बाद अमित शाह  जोधपुर के लिए निकल गए।

यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अमित शाह का भव्य स्वागत किया जाएगा और बाइक पर भगवा पगड़ी में पार्टी के 1500 से अधिक कार्यकर्ता उन्हें एयरपोर्ट से रैली के रूप में बैठक स्थल तक ले जाएंगे। अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए हुए हैं। गृह मंत्री के इस दौरे को राजस्थान में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस शासित राज्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने के लिए आए हुए हैं। 

 

Koo App

बता दें कि, जोधपुर, राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में आता है और यह सीएम अशोक गहलोत का गृहनगर है। इसलिए अमित शाह यहीं से कांग्रेस को चुनौती देने की शुरुआत कर रहे हैं। यहां वह आज सबसे पहले एक होटल में पार्टी के OBC मोर्चा के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद जोधपुर के दशहरा मैदान में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ रैली होगी। पार्टी बैठक के लिए पूरे संभाग से 25,000 से ज्यादा बूथ कार्यकर्ता शामिल होंगे।

'सपा से कई बार धोखा मिला, अब बस...', भतीजे अखिलेश के लिए चाचा शिवपाल ने कर दिया बड़ा ऐलान

'जीसस ही असली ईश्वर, हिन्दू भगवानों जैसे नहीं..,' बोलता रहा पादरी, सुनते रहे 'जनेऊधारी' राहुल गांधी

मंदिरों के लिए 35 कानून, चर्च-मस्जिद के लिए एक भी नहीं, क्यों ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से माँगा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -