'सपा से कई बार धोखा मिला, अब बस...', भतीजे अखिलेश के लिए चाचा शिवपाल ने कर दिया बड़ा ऐलान
'सपा से कई बार धोखा मिला, अब बस...', भतीजे अखिलेश के लिए चाचा शिवपाल ने कर दिया बड़ा ऐलान
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रिश्ते सुधरते हुए दिखे थे। मगर, चुनाव में सपा की करारी हार के बाद दोनों नेताओं के बीच दूरियां फिर से बढ़ गई हैं। शिवपाल यादव भतीजे अखिलेश पर जुबानी तीर चलने का कोई मौका नहीं चूक रहे।

अब फिर एक बार चाचा शिवपाल ने अपने भतीजे अखिलेश यादव और सपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे समाजवादी पार्टी (सपा) से कई दफा धोखा खा चुके हैं। शिवपाल सिंह यादव ने स्पष्ट शब्दों में ये भी कहा कि अब भविष्य में सपा से कोई समझौता नहीं करेंगे। इसके साथ ही के शिवपाल यादव ने भविष्य की राजनीति को लेकर संकेत भी दिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम 2024 में सत्ता में रहेंगे। शिवपाल यादव ने आगे कहा कि गठबंधन को लेकर फैसला चुनाव करीब आने पर लिया जाएगा। क्या प्रसपा, सत्ताधारी भाजपा के साथ गठबंधन करेगी? शिवपाल सिंह यादव ये सवाल को टाल गए। हालांकि, उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया।

बता दें कि शिवपाल, अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। शिवपाल यादव और अखिलेश के बीच 2017 के विधानसभा चुनाव से एन पहले दूरी बढ़ी। शिवपाल सिंह यादव उस समय सपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी थे। शिवपाल ने अखिलेश को पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद तेजी से घटे सियासी घटनाक्रम में शिवपाल अपने सगे भाई मुलायम सिंह यादव की पार्टी से ही अलग गए।

'जीसस ही असली ईश्वर, हिन्दू भगवानों जैसे नहीं..,' बोलता रहा पादरी, सुनते रहे 'जनेऊधारी' राहुल गांधी

मंदिरों के लिए 35 कानून, चर्च-मस्जिद के लिए एक भी नहीं, क्यों ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से माँगा जवाब

'भाजपा से अखिलेश की मिलीभगत, मुस्लिम समाज त्रस्त..', सपा प्रमुख पर मायावती का हमला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -