दादरी कांड पर बोले अमित शाह : ये केंद्र नहीं राज्य सरकार की जिम्मेदारी है
दादरी कांड पर बोले अमित शाह : ये केंद्र नहीं राज्य सरकार की जिम्मेदारी है
Share:

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के दादरी कांड को ‘गलत’ बताते हुए कहा कि गुनाहगारों को सजा मिलनी ही चाहिए. उन्होंने माना कि विवादित पार्टी विधायक संगीत सोम को गांव नहीं जाना चाहिए था. शाह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘‘ जो हुआ...यह गलत है. आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सजा दी जानी चाहिए.’’ उन्होंने हालांकि कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार या भाजपा को मुद्दे में नहीं घसीटना चाहिए क्योंकि यह कानून व्यवस्था का विषय है जो राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.

शाह ने कहा कि ‘‘हत्या कहां हुई? यह समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी है और भाजपा इसका कैसे जवाब दे सकती है?’’ घटनास्थल पर भाजपा नेता के जाने पर उन्होंने कहा, पहले राहुल गांधी दादरी गए थे. उनके बाद असादुद्दीन ओवैसी गए, फिर अरविंद केजरीवाल गए. भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा गए क्योंकि वह वहां के सांसद हैं, इसलिए वहाँ जाना उनकी जिम्मेदारी थी. मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक संगीत सोम पर शाह ने कहा कि उन्हें ‘वहां नहीं जाना चाहिए था.’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -