लखनऊ से कांग्रेस पर बरसे अमीत शाह, दिलाई सर्जिकल स्ट्राइक की याद
लखनऊ से कांग्रेस पर बरसे अमीत शाह, दिलाई सर्जिकल स्ट्राइक की याद
Share:

लखनऊ: सोनेलाल पटेल की 74वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशान साधा। उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि, UPA की सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान से आए आतंकी हमारे जवानों की हत्याएं कर चले जा रहे थे। एक बार मोदी शासन में भी गुस्ताखी की, मगर वह नहीं जानते थे कि अब मौनी बाबा का शासन नहीं मोदी सरकार है।

अमित शाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना को आदेश दिया। इसके बाद सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को ढेर कर दिया। गृह मंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में दलित पिछड़ा और कानून व्यवस्था पर बोलते हुए योगी सरकार के कामों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, सीएम योगी कानून व्यवस्था पटरी पर लेकर आए हैं, दलित पिछड़ा को पटरी पर लाए हैं, इनका धन्यवाद देता हूं।

शाह ने आगे कहा कि, आज सपा बसपा की विघटनकारी नीतियों से यूपी को छुटकारा मिला है। यूपी में योगी की अगुवाई में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट आ रहा है और मोदी की योजना गरीब तक पहुंच रही है। गृह मंत्री ने सोनेलाल के मंच से भारी बहुत से NDA को जिताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, 2024 में भाजपा अपना दल और निषाद राज पार्टी सभी मिलकर कमल खिलाएंगे। अमित शाह ने 300 पार की सरकार पर पटेल समुदाय की सहमति भी ली। उन्होंने कहा कि, पहली बार ऐसा कैबिनेट है कि, पिछड़े समाज के 27 मंत्री बनकर पिछड़ा को सुधारने का काम कर रहे हैं।

अजित पवार बने डिप्टी सीएम, NCP के 8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, महाराष्ट्र में आज बड़ा उलटफेर

'UCC का समर्थन करने वाले मुसलमान पहले इस्लाम छोड़ दें..', सपा सांसद एसटी हसन का विवादित बयान

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनेंगी जगरनाथ महतो की पत्नी, 3 जुलाई को ले सकती हैं शपथ 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -