भाजपा आई तो यूपी में लगेगी चिप्स की फैक्ट्री
भाजपा आई तो यूपी में लगेगी चिप्स की फैक्ट्री
Share:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान में लगी है। ऐसे में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैलियों में पहुंच रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैलियों में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। आज अमित शाह ने इटावा में उपस्थितों को रैली में संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी की आलोचना की। इस दौरान उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की।

अमित शाह ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जहां चाचा भतीजा घोटाला कर रहे हें वहीं किसान परेशान है। किसान तक उसकी राशि नहीं पहुंच रही है। उनका कहना था कि यदि उत्तरप्रदेश का विकास यहां की जनता चाहती है तो उसे भाजपा को वोट देना होगा।

उन्होंने वायदा किया कि यदि भाजपा सरकार बनी तो राज्य में चिप्स निर्माण करने की फैक्ट्री स्थापित होगी और यहां कि किसानों के आलू को वाजिब दाम में खरीदा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि विपक्ष ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए थे वह निराधार थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहीद की याद में लोग एक दिया जरूर जलाऐं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -