अमित जोगी ने किया निष्कासन का विरोध, विधायक समर्थन में उतरे
अमित जोगी ने किया निष्कासन का विरोध, विधायक समर्थन में उतरे
Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधायक अमित जोगी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का कांग्रेस से निलंबन कर दिया गया। अपने निलंबन पर विधायक अमित जोगी ने निलंबित करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस किसी की बपौती नहीं है। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा अमित को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। मगर उनके समर्थक अजीत जोगी और उनको निकाले जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने निष्कासन को चुनौती देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास मामला ले जाने की बात कही है। यही नहीं उन्होंने कुछ अन्य विधायकों को भी अपने समर्थन में ले लिया है। 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दमदार नेता अमित जोगी ने अपने निष्कासन पर कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की आलोचना की है। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों से निलंबन को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सामंती और जमींदारी प्रथा को वरीयता दे रहे हैं। इनके प्रभाव के चलते दलित, शोषित, पीडि़त आदिवासी की हार हुई है। उनके निष्कासन का विरोध करने के लिए उनके समर्थक उनके बंगले पर एकत्रित हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि अंतागढ़ टेपकांड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी उनके विधायक पुत्र अमित जोगी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के परिवार के बीच साठगांठ का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद कांग्रेस की राज्य इकाई द्वारा जोगी परिवार से अजीत और अमित को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था। अब जोगी परिवार द्वारा इसका विरोध किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -