किसी से नहीं डरते दबंग खान, जान का खतरा होने पर भी निकले शूट पर
किसी से नहीं डरते दबंग खान, जान का खतरा होने पर भी निकले शूट पर
Share:

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों लगातार चर्चा में बने हैं। जी दरअसल बीते दिनों सलमान और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को किसी अनजान शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। जी दरअसल किसी ने सलीम और सलमान (Salman Khan Death Threat) के नाम धमकी भरा एक लेटर मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में छोड़ा था और इस लेटर के मिलने के बाद से हलचल मची हुई है। वहीं दूसरी तरफ इस सबके बीच सलमान खान अपने काम में व्यस्त चल रहे हैं। जी हाँ, आपको पता हो सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अबू धाबी में IIFA Awards 2022 के लिए गए हुए थे। वहीं बीते रविवार को अभिनेता मुंबई वापस आए हैं। उसके बाद सलमान को अंबानी परिवार की अरंगेत्रम सेरेमनी में देखा गया था।

बीते सोमवार सुबह सलमान खान बांद्रा में अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स (Galaxy Apartments) जाते देखे गए। वहीं अब खबर आई है कि सलमान खान जल्द ही अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की शूटिंग के लिए हैदराबाद निकल गए हैं। जान का खतरा होने के बाद भी सलमान फ्री हैं और वह अपने काम में पीछे नहीं रह रहे हैं। अभिनेता से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का अगले शिड्यूल हैदराबाद में शूट होना है। इसीलिए सलमान और उनकी पूरी टीम वहां जाने वाली है। जी हाँ और यह शिड्यूल 25 दिनों का होगा। इसके बाद सलमान मुंबई वापस आएंगे और टाइगर 3 के शेड्यूल को ज्वाइन करेंगे। अब मुंबई के कलीना एयरपोर्ट से सलमान खान की फोटोज सामने आई हैं।

आपको बता दें कि धमकी मिलने के बाद से मुंबई पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। जी हाँ और इस मामले पर पुलिस ने शिकायत भी दर्ज कर ली है। 6 जून की सुबह सलमान खान के घर मुंबई पुलिस की टीम भी पहुंची थी। मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर विश्वास नागरे पाटिल और डीसीपी मंजुनाथ शेंगे ने सलमान के घरवालों से पूछताछ भी की थी। इसी के साथ मुंबई पुलिस के सूत्र ने बताया है कि इस मामले में सलीम खान को मिलाकर चार लोगों के बयान दर्ज कर लिये गए हैं।

रिलीज हुआ KK का आखिरी गाना, सुनकर इमोशनल हुए फैंस

सोनाक्षी को जहीर इकबाल ने सरेआम कहा 'I Love You', रिश्ते पर लगाई मुहर

आखिर क्यों अब तक सलमान खान को नहीं मार पाया लॉरेंस, खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -