जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस?
जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस?
Share:

आज पुरे देश में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है, प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस वक़्त पूरा विश्व कोरोना वायरस के प्रभाव से जूझ रहा है ऐसे में इस दिन की अहमियत और भी बढ़ जाती है। आज ही के दिन साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। 

आइए जानते हैं इस दिन के इतिहास के बारे में तथा इस दिवस को मनाने के पीछे क्या लक्ष्य है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, जिसे डब्ल्यूएचओ के नाम से जाना जाता हैं, यह संयुक्त राष्ट्र का भाग है। इसका प्रमुख कार्य दुनिया में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना तथा इसके निवारण में सहायता करना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का आरम्भ वर्ष 1950 में हुआ था। 

इसका मुख्य लक्ष्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है। पूरी दुनिया में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों तथा मिथकों को दूर करना भी इसका लक्ष्य है। यह दिवस बीते 71 वर्ष से प्रत्येक वर्ष लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ही मनाया जा रहा है। इस दिवस का यही उद्देश्य है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। 

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोलने के न्यूजीलैंड के फैसले का किया स्वागत

ईरान परमाणु समझौते पर वियना में आज होगी शीर्ष राजनयिकों की बैठक

सऊदी अरब ने उमरा करने वालों के लिए नए दिशा-निर्देश किए जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -