विदेशी युवती से छेड़खानी करने वाला टेक्सी चालक हुआ गिरफ्तार
विदेशी युवती से छेड़खानी करने वाला टेक्सी चालक हुआ गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बीते हफ्ते यहां के चितरंजन पार्क इलाके में घूमने आई 20 साल की एक अमेरिकी पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की घटना में निजी कपंनी के एक टैक्सी चालक को हिरासत में लिया है, पुलिस सूत्रों के अनुसार पता चला कि आरोपी देवराज चौहान को कल रात उसके घर लक्ष्मीबाई नगर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया भारत यात्रा पर आयी लड़की अमेरिका रवाना हो गयी है. कल आरोपी के खिलाफ चितरंजन पार्क थाना में एक प्रकरण दर्ज कराया गया.

इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर में तोपखाना थाना में 28 जुलाई को एक प्रकरण दर्ज किया गया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित रूप से अन्य पर्यटक साथियो के साथ लड़की दिल्ली आयी थी और उसने ऑनलाइन टैक्सी बुक की थी.

वह चितरंजन पार्क इलाके में एक होटल में रूकी हुयी थी. पुलिस ने बताया, इस घटना के बाद वह अहमदनगर में एक अध्यात्मिक केन्द्र चली गयी. शुरू में उसने भय के कारन घटना के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन अहमदनगर आने पर उसने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी, बाद में उसने अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और घटना के बारे में उसे बताया जिसके बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -