ISIS के बढ़ते आतंक को देखते हुए वीजा कानून को किया सख्त
ISIS के बढ़ते आतंक को देखते हुए वीजा कानून को किया सख्त
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका ने खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के बढ़ते आतंक को देखते हुए देश में वीजा के कानून को सख्त किया है। अमेरिका ने कुछ विशेष देशों के लिए अपने वीजा छूट कार्यक्रम में बदलाव किया है। इसके बाद भी यदि ऐसे नागरिकों के पास इराक, ईरान, सूडान व सीरिया की दोरही नागरिकता है या फिर यदि पिछले 5 सालों में किसी नागरिक ने इऩ देशों की यात्रा की है तो उनके लिए अमेरिका में प्रवेश करना कठिन है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि जो 38 देश वीजा छूट का हिस्सा थे, वहां के नागरिकों ने यदि मार्च 2011 के बाद ईरान, इराक, सूडान या सीरिया की यात्रा की है तो वे अब अमेरिका में स्वभाविक रूप से प्रवेश नहीं कर पाएंगे। विभाग ने यह भी कहा कि यदि किसी यात्री को अमेरिका यात्रा से पहले संबंधित अमेरिकी दूतावास से कोई पत्र मिलता है तो वह इस संबंध में दूतावास द्वारा जरी किए गए वैध गैर प्रवासी वीजा पर अमेरिका की यात्रा के लिए पात्र है।

वीजा से पहले अमेरिकी दूतावास में इंटरव्यू के लिए हाजिर होना होगा और तभी अफने पासपोर्ट के तहत वीजा हासिल किया जा सकेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बताया कि यह कदम उन जांच उपायों में सुधार लाना व उसे मजबूत करना है जो उन व्यक्तियों के लिए है, जिसने हाल ही में उन देशों की यात्रा की है, जहां आतंकवाद का बोलबाला है। एक सवाल के जवाब में जोश ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि देश को सुरक्षित रखने के लिए जो भी संभव है वो सब हम कर रहे है।

साथ ही उन्होने यह भी कहा कि हम अमेरिकी औद्दोगिक घरानों को भी नुकसान नही पहुंचाना चाहते है, जिनका कारोबार विदेशों में फैला हुआ है, क्यों कि यह भी देश के लिए ही फायदेमंद है। इससे अमेरिका में नौकरियों का संभावना बढ़ेगी। बता दें कि फिलहाल वीजा छूट कार्यक्रम सहभागी देशों के नागरिकों को बिना वीजा हासिल किये अमेरिका की यात्रा की इजाजत देता है। कार्यक्रम के इन 38 देशों में 31 तो यूरोपीय राष्ट्र हैं और कुछ एशियाई देश भी हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -