बिल क्लिंटन के घर लगी भीषण आग
बिल क्लिंटन के घर लगी भीषण आग
Share:

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के न्यूयार्क के चपाक्वा स्थित निवास के पीछे खुफिया सेवा के भवन में आग लगने की घटना हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुफिया सेवाओं के एक कर्मचारी ने बुधवार देर रात 2.40 बजे दूसरी मंजिल की छत पर आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पहुंचकर आग की लपटों को नियंत्रित कर लिया। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

खबरों के अनुसार यह पता चला है कि घटना के समय क्लिंटन दंपती घर में नहीं था। आग पर भी दमकलों की मदद से तुरंत ही काबू पा लिया गया।  क्लिंटन दंपती ने 1999 में 5,232 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले इस घर को 17 लाख डॉलर (करीब 10.78 करोड़ रुपये) में खरीदा था। यह घर न्यूयॉर्क सिटी से करीब 64 किमी दूर चप्पाक्वा में स्थित है। बिल क्लिंटन 1993 से 2001 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे जबकि उनकी पत्नी हिलेरी बराक ओबामा के राष्ट्रपति रहने के दौरान 2009 से 2013 तक अमेरिका की विदेश मंत्री थीं।

 

पाक की नई चाल, जाधव का एक और झूठा विडियो जारी किया

भारतीय मूल के विवेक लाल ने ज्वाइन किया लॉकहीड मार्टिन ग्रुप

ब्लाईंडनेस को लेकर भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने किया महत्वपूर्ण शोध

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -