भारतीय मूल के विवेक लाल ने ज्वाइन किया लॉकहीड मार्टिन ग्रुप
भारतीय मूल के विवेक लाल ने ज्वाइन किया लॉकहीड मार्टिन ग्रुप
Share:

वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी विवेक लाल अमेरिका की प्रतिष्ठित एरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच कई बड़े और महत्त्वपूर्ण रक्षा समझौतों में अहम भूमिका निभाई है। लाल एरोस्पेस की दुनिया के एक चर्चित शख्सियत हैं । वह इससे पहले जनरल एटॉमिक्स के साथ जुड़े थे जहां उन्होंने भारत को हाइटेक ड्रोन्स की बिक्री में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें अब लॉकहीड मार्टिन में रणनीति और कारोबार विकास के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।

पिछले वर्ष जून में भारत में एफ-16 लड़ाकू विमानों के निर्माण, संचालन और निर्यात के लिए लॉकहीड मार्टिन और टाटा समूह के बीच एक समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत लॉकहीड अपना टेक्सास का फोर्ट वर्थ प्लांट भारत में स्थानांतरित करेगा। हाल ही में लाल भारत सरकार और व्हाइट हाउस के बीच सी गार्डियन ड्रोनों की बिक्री को लेकर हुए सफल समझौते के साथ जुड़े हुए थे। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2017 में हुए अमेरिका दौरे के दौरान की गई थी। 

नार्थ कोरिया ने किया खतरनाक हथियार का प्रदर्शन

यहाँ सिर्फ 10 रुपए में मिलता है महिलाओ का जिस्म

क्रिकेट मैच में हुआ तिरंगे का अपमान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -