अमेरिका ने लगाया उत्तर कोरिया के 8 बैंक्स पर प्रतिबंध
अमेरिका ने लगाया उत्तर कोरिया के 8 बैंक्स पर प्रतिबंध
Share:

उत्तरकोरिया। अमेरिका व उत्तर कोरिया के बीच तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 8 उत्तर कोरियाई बैंक्स और 26 अन्य बैंक अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिका के वित्तमंत्री स्टीवन न्यूचिन ने अपने बयान में कहा कि,कोरिया प्रायद्वीप में शांति कायम रखने को लेकर उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह ऐसा प्रयास है, जिसके माध्यम से परमाणु क्षमता के सामरिक उपयोग को कम किया जा सकेगा। उत्तर कोरिया के न मानने पर उसे अलग थलग करने के लिए हम कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद बैंक्स और लोगों की अमेरिका में विभिन्न संपत्तियों व हितों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस मामले में कहा कि, उक्त प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण है, यह शर्त आधारित है।

हालांकि अमेरिका की ओर से कहा गया कि, कोई भी देश उसके यात्रा मानकों को पूर्ण करता है तो फिर उसका नाम सूची से हटाया जा सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, इस तरह के कदम आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए आवश्यक हैं। अमेरिका चाहता है कि, विभिन्न देशों के नागरिकों की पहचान करने की प्रक्रिया में सुधार हो।

अमेरिका में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की ट्रंप की निंदा

बैलिस्टिक मिसाईल पर उत्तर कोरिया लगा सकता है परमाणु बम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -