अमेजन पर लगा भारतीय झंडे के अपमान का आरोप, गृहमंत्री ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश
अमेजन पर लगा भारतीय झंडे के अपमान का आरोप, गृहमंत्री ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश
Share:

इंदौर: ऑनलाइन शॉ‍पिंग प्‍लेटफॉर्म अमेजन पर एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शिकरत दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अमेजन पर राष्ट्रीय ध्वज छपे जूते तथा कपड़े बेचे जा रहे थे। गृहमंत्री ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में आई है। असहनीय है। राष्ट्रीयता, राष्ट्र की भावना तथा राष्ट्र के अनादर का कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ध्वज संहिता का उल्लंघन प्रतीत हुआ है। अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस तथा संस्था पर एमपी में शिकायत के लिए DGP को बताया है।

वही मंगलवार को नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ तथा दिग्विजय सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को कहा है कि वह वास्तव में इंदिरा गांधी के बेटे हैं। दोनों के बीच हुई वार्ता सुनी, इससे लगता है कि डेमोक्रेसी नाम की चीज कांग्रेस में बची ही नहीं है। कार्यकर्ताओं के समक्ष दोनों पूर्व सीएम के बीच हास्यास्पद बात हुई है, इससे कांग्रेस का भविष्य समझ आता है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि 4 हजार पदों पर पुलिस आरक्षक की वेकेंसी निकाली है। इस वेकेंसी में 2 हजार पदों की बढ़ोतरी की गई है। अब इस भर्ती के माध्यम से 6 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के जरिए की जाएगी। अभी 4 हजार पदों पर वेकेंसी के लिए बोर्ड द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा आरम्भ कर दी गई है। 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स को एडमिर कार्ड जारी किए जा गए हैं।

वही 2019 में अमेजन पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाली टॉयलेट सीट कवर तथा डोरमैट्स (दरवाजे पर बिछाए जाने वाले मैट) बेचने का इल्जाम लगा था। 2017 में अमेजन की कनाडा वाले पोर्टल पर भारतीय तिरंगे के चित्र वाले डोरमैट बेचने का इल्जाम लगा था। तब भारत सरकार ने अमेरिकी तथा कैनेडियन एंबेसी के सामने ये मसला उठाया था। सरकार ने उन्हें अमेजन की सीनियर लीडरशिप के समक्ष ये मुद्दा उठाने के निर्देश दिए थे।

Koo App
अमेजन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा अपने उत्पाद की बिक्री के लिए राष्ट्रध्वज के इस्तेमाल का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह असहनीय है कि जूते तक पर इसका उपयोग किया गया है। मैंने डीजीपी को #Amazon के मालिकों/कंपनी पर FIR दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला ध्वज संहिता का उल्लंघन प्रतीत होता है जो पीड़ाजनक है। राष्ट्र का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 25 Jan 2022

एयर इंडिया का विनिवेश 27 जनवरी को होगा

'वर्ल्ड कप में फिर पाकिस्तान से हारेगी टीम इंडिया..', PAK दिग्गज की भविष्यवाणी

कांग्रेस के चुनाव अभियान थीम सांग पर जमकर नाचे नेता, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -