अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक हो चुकी है डेढ़ लाख के करीब बुकिंग
अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक हो चुकी है डेढ़ लाख के करीब बुकिंग
Share:

श्रीनगर : 2 जुलाई से शुरु होने वाली पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा की अग्रिम बुकिंग शुरु हो गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा के नेतृत्व में सोमवार को एक बैठक हुई। इस दौरान इस साल की यात्रा के कार्यक्रम और व्यवस्था पर विचार किया गया।

बैठक के बाद बोर्ड के सीईओ पी के त्रिपाठी ने यात्रा का कार्यक्रम घोषित किया। उन्होने कहा कि बालटाल और पहलगाम दोनों जगहों से प्रतिदिन 7500 यात्रियों को तीर्थयात्रा की अनुमति दी जाएगी। मौसम की स्थिति को देखते हुए डोमेल और चंदनवाड़ी के गेट प्रतिदिन सुबह 11 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

उऩ्होने कहा कि तीर्थ यात्रियों को रात में गुफा में रुकने से बचना चाहिए, क्यों कि रात में पारा गिर जाता है। त्रिपाठी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक व यश बैंक की देशभर में फैली शाखाओं से अग्रिम रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुका है। अब तक कुल 1,43,462 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

त्रिपाठी ने कहा कि असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को अग्रिम पंजीकरण करा लेना चाहिए और साथ में चिकितस्कीय प्रमाण पत्र भी हासिल कर लेना चाहिए। सभी जानकारी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -