फिल्मों में हुई अल्लू की बेटी की एंट्री, इस मशहूर एक्ट्रेस संग शेयर करेंगी स्क्रीन
फिल्मों में हुई अल्लू की बेटी की एंट्री, इस मशहूर एक्ट्रेस संग शेयर करेंगी स्क्रीन
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बेटी आरहा महज 6 साल की उम्र में डेब्यू करने जा रही है। अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु संग यह स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली हैं। फिल्म का नाम है 'शकुंतलम'। अल्लू अर्जुन के लिए स्वयं यह एक बहुत बड़ी चीज है। छह वर्ष की उम्र में आरहा ने अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अल्लू अर्जुन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। 

आरहा, उन लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं, जिनकी क्यूटनेस पर प्रशंसक मर मिटते हैं। वैसे तो अल्लू अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बोला था कि आरहा जब बड़ी हो जाएंगी तो पढ़ाई पूरी करके अभिनय जगत में कदम रखेंगी, मगर जब छह साल की उम्र में ही आरहा ने यह बड़ी अचीवमेंट अपने नाम कर ली तो पिता अल्लू का एक्साइटमेंट लेवल देखने लायक तो होगा ही। अपनी क्यूटनेस के अतिरिक्त आरहा पापा अल्लू अर्जुन की केयर करने के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर ही अभिनेता सोशल मीडिया पर आरहा के वीडियोज और फोटोज पोस्ट करते हैं, जिसमें स्पष्ट दिखाई देता है कि उनकी बेटी उनके साथ किस तरह कनेक्टेड रहती हैं।

बेटी आरहा के डेब्यू करने को लेकर अपने एक इंटरव्यू ने अल्लू अर्जुन ने कहा था, "मैं स्वयं नहीं जानता कि आरहा को ऑनस्क्रीन देखकर मैं कैसा महसूस करूंगा या किस तरह रिएक्ट करूंगा। हालांकि, मैंने मॉनिटर पर कुछ झलक देखीं हैं, मगर वह आखिर बड़े पर्दे पर अभिनय करते हुए कैसी नजर आने वाली हैं, यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। मेरी बेटी क्यूट तो है ही और जब वह ऑनस्क्रीन दिखाई देगी तो और क्यूट नजर आएंगी, यह तो पक्के तौर पर मैं कह सकता हूं। वही अब अल्लू की बेटी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस भी बेहद उत्साहित है।

'मैं खुद को खत्म कर लूं...', नया लुक शेयर कर आखिर क्यों ऐसा बोली उर्फी जावेद?

श‍िव ने किया अब्दू संग रोमांस, वीडियो ने मचा दिया बवाल

उर्फी जावेद को कॉपी करने लगी है ये मशहूर एक्ट्रेसेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -