दुनियाभर में बज रहा आलिया भट्ट के नाम का डंका...एक्ट्रेस को मिला अब तक का सबसे बड़ा सम्मान
दुनियाभर में बज रहा आलिया भट्ट के नाम का डंका...एक्ट्रेस को मिला अब तक का सबसे बड़ा सम्मान
Share:

आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक है। एक से बढ़कर एक मूवीज में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली इस एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग विश्वभर में हैं। बॉलीवुड में अपना दमदार अभिनय दिखाने के उपरांत अब आलिया हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने वाली है। लेकिन उससे पहले एक्ट्रेस के लिए बड़ी और खुशखबर है। हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपना स्थान बना लिया है। आलिया भट्ट वर्ष 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो चुकी है।

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'RRR' और 'ब्रह्मास्त्र' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी हासिल हुई है। अब 2023 की प्रभावशाली इंटरनेशनल महिलाओं की सूची में आलिया का नाम आने के उपरांत उनकी और उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो चुकी है।  खबरों का कहना है कि  इस सूची में ऐसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मनोरंजन में अपना योगदान भी दे दिया है।

आलिया भट्ट को यह सम्मान फिल्म RRR, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। बता दें कि इस बारें में खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फैंस को जानकारी दी है। आलिया के अलावा इस लिस्ट में HBO हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो। लिस्ट में स्पेनिश सिंगर रोजालिया का नाम भी शामिल हो चूका है। 

इस बीच आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र के बारे बोला है कि, हमेशा एक ऐसी मूवी होती है जो भाषा से आगे बढ़कर लोगों के दिलों में छाप छोड़ देती है'। एक्ट्रेस करण जौहर के निर्देशन में बन रही मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी बहुत उत्साहित थीं। इस बारे में उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि, आखिरकार बर्फ में साड़ी पहन रही थी और यह हर एक सपने के सच होने जैसा था। आलिया भट्ट की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बारें में बात की जाए तो इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देने वाले है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। जिसके साथ साथ वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह अपना हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ स्टोन के माध्यम से करने वाली है।

बेटी राहा को सीने से चिपकाए दिखाई दिए रणबीर कपूर, वायरल हुआ वीडियो

इन गानों के बिना अधूरी रह जाएगी आपकी होली

एक बार फिर ऑनस्क्रीन रोमांस करेगी कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -