अक्षय कुमार ने शेयर किया साल 2021 का पहला सूर्योदय वीडियो
अक्षय कुमार ने शेयर किया साल 2021 का पहला सूर्योदय वीडियो
Share:

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। सभी अपने-अपने काम में लग चुके हैं। ऐसे में आज कई लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों को नए साल की बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं जो अपने फैन्स को नए साल की बधाई दे रहे हैं। अब हाल ही में अक्षय कुमार ने साल के पहले सूर्योदय का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं अक्षय ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक पेड़ के पीछे सूरज दिख रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वैसे इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘साल 2021 का पहला सूर्योदय…अगर आपने मिस कर दिया। सभी के सक्सेस और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं। आप सभी का साल शानदार हो। हैप्पी न्यू ईयर सबको।’ वैसे उनके पहले उअन्कि पत्नी ट्विंकल ने एक पोस्ट शेयर की थी। उस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'हैप्पी न्यू ईयर 2021 और गेट लॉस्ट 2020।' अब बात करें अक्षय के काम के बारे में तो इस समय वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे सुपरस्टार बन गए हैं। खबरों के अनुसार अब वो अपनी एक फिल्म के लिए 135 करोड़ फीस चार्ज करेंगे।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय ने अपनी ये फीस उन फिल्मों के लिए बढ़ाई है जो 2022 में रिलीज होंगी। आपको पता ही होगा साल 2020 की शुरुआत के साथ ही उन्होंने ऐलान किया था कि वो 102 करोड़ फीस चार्ज किया करेंगे। उसके बाद उन्होंने फीस को 123 करोड़ कर दिया था। साल 2020 में भी अक्षय कुमार पीछे नहीं रहे उन्होंने कई फ़िल्में की। अब इस समय भी अक्षय कुमार के पास फिल्मों के ढेरों ऑफर्स आ रहे हैं और साल 2021 में भी वह धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

2021 में रानी बनकर आएंगी कंगना, सफाई में बीती 2020 की आखिरी रात

2020 को अलविदा कहते हुए इमोशनल हुईं इरफ़ान खान की पत्नी सुतापा

अक्षय कुमार से लेकर सारा अली खान तक ने दी फैंस को नए साल की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -