विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को लेकर बोले अक्षय कुमार- 'द कश्मीर फाइल्स ने मेरी फिल्म को डुबा दिया...'
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को लेकर बोले अक्षय कुमार- 'द कश्मीर फाइल्स ने मेरी फिल्म को डुबा दिया...'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने एक बार फिर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर खूब प्रशंसा की। उन्होंने शुक्रवार को भोपाल में कहा कि हम सबको देश की कहानियां कहनी हैं। कुछ जानी-पहचानी, कुछ अनसुनी-अनकही। जैसे विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स बनाकर हमारे देश के बेहद बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है। यह फिल्म एक ऐसी लहर बनकर आई जिसने हम सबको झकझोर कर रख दिया।

हालांकि उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी बोला कि द कश्मीर फाइल्स ने मेरी फिल्म को भी डुबा दिया। दरअसल भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में एक्टर अक्षय कुमार एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री मुख्य मेहमान थे।

बीते दिनों भी अक्षय कुमार ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म की कामयाबी पर खुशी व्यक्त की है। अक्षय ने अनुपम खेर का पोस्ट रीट्वीट करके लिखा था कि द कश्मीर फाइल्स में आपकी परफॉर्मेंस के बारे में बेहतरीन चीजें सुन रहा हूं। इतनी भारी आँकड़े में ऑडियंस को फिर से सिनेमाघरों में जाते हुए देखकर हैरान हूं। बता दे कि द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर निरंतर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। द कश्मीर फाइल्स ने 207 करोड़ की कमाई का आंकडा पार कर लिया है। 

फरहान अख्तर के घर के बाहर स्पॉट हुए कैटरीना और विक्की

कम होते कोरोना कहर के बीच बॉलीवुड की संक्रमण की चपेट आई ये अदाकारा

सफेद साड़ी में कंगना ने किया रैंप वॉक, कायल हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -