इस तरह का दूल्हा चाहती है अक्षरा सिंह
इस तरह का दूल्हा चाहती है अक्षरा सिंह
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को आज के समय में कौन नहीं जानता है। इंडस्ट्री में अक्षरा का ये सफर आसान तो नहीं रहा, लेकिन उनके लिये नाममुकिन भी कुछ नहीं रहा। अक्षरा प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं का विषय बनी रही है। हाल ही एक इंटरव्यू के बीच अभिनेत्री ने अपनी शादी को लेकर भी कई बातें भी साझा की है। तो चलिए जानते है...

अक्षरा को चाहिये कैसा हमसफर: एक समय था जब भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह के प्यार के चर्चे रह तरफ सुनने के लिए मिल रहे थे। लेकिन पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को अपना जीवनसाथ ना बना कर ज्योति सिंह के साथ विवाह कर लिया। पवन सिंह के प्यार में धोखा खाई अक्षरा लाइफ में आगे बढ़ गई हैं। इसलिये अभिनेत्री के फैंस को अब उनके विवाह की प्रतीक्षा  है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अक्षरा कब और किससे विवाह करने वाली है। 

विवाह के बारे में बात करते हुए एक साक्षत्कार में भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपनी दिल की बात उनके फैंस तक पहुंचा दी है। अक्षरा का बोना है कि अगर वो विवाह करती हैं, तो फिर उन लड़कों का क्या होगा, जो उनकी हर अदा पर मरते है। आगे बात करते हुए उन्होंने बोला है कि फिलहाल उन्होंने विवाह  को लेकर कुछ नहीं सोचा है। अक्षरा को अभी अपने कई सारे अधूरे सपने पूरे करने हैं। 

दूसरी बात ये भी है कि अक्षरा सिंह को अभी उनके मन के अनुसार  कोई लड़का मिला नहीं है। अक्षरा बोलती है कि आज वो जिस भी मुकाम पर हैं। वहां तक पहुंचने के लिये उन्होंने बहुत स्ट्रगल कर चुके है। इसलिये अक्षरा अपने लिये एक ऐसे ही लड़के की तलाश में हैं, जिसका खुद का वजूद हो। जो अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ गया हो। फिलहाल अभी अक्षरा का सारा फोकस उनके काम पर है। इसलिये उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा है और ना ही कुछ समय तक सोचने वाली हैं।  अक्षरा की बातें सुनकर उनके चाहने वालों के दिलों को थोड़ी ठंडक भी मिल गई है।  

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं संभावना सेठ, रोते हुए किया खुलासा!

आम्रपाली और निरहुआ के इस गाने ने पूरे किए 5 वर्ष

को-स्टार की पत्नी की अभद्रता से परेशान हुई ये एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -