आम्रपाली और निरहुआ के इस गाने ने पूरे किए 5 वर्ष
आम्रपाली और निरहुआ के इस गाने ने पूरे किए 5 वर्ष
Share:

भोजपुरी जगत में निरहुआ नामी सितारों में से एक कहे जाते है। आज निरहुआ की पहचान भोजपुरी जगत के उन सितारों में होती है जो अपनी स्टार वैल्यू से मूवी को हिट करवा लेते है। निरहुआ (Nirahua) जब भी फिल्मी पर्दे पर आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के साथ दिखाई देते है तो चाहने वाले उन्हें देख मदहोश हो जाते हैं। निरहुआ आज केवल भोजपुरी जगत का जाना माना नाम नहीं बल्कि राजनीति में भी अपना डंका बजाते हुए दिखाई दे रहे है।

निरहुआ भोजपुरी जगत में आए दिन कोई न कोई म्यूजिक एल्बम रिलीज कर सुर्ख़ियों में बने हुए है लेकिन इन दिनों निरहुआ राजनीति में बिजी होने के चलते अपनी कोई नई एल्बम रिलीज नहीं कर पा रहे है। ऐसे में उनके फैंस उनके पुराने गानों को सुनकर ही अपना दिल लुभा रहे हैं। इन दिनों जो गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है उस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

 

भोजपुरी जगत में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को नंबर वन भी कहा जा रहा है। निरहुआ भोजपुरी जगत के मेगास्टार हैं ही साथ ही साथ आम्रपाली दुबे की धाक भी कुछ कम नहीं है। आम्रपाली दुबे लंबे समय  से इस इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे के पास कई बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर भी मिलते रहते है। लेकिन अपने इन प्रोजेक्टों का चुनाव अम्रपाली समय लगाकर करती हैं। आम्रपाली दुबे निरहुआ की जोड़ी को फैंस बड़े पर्दे पर देखना खूब पसंद कर रहे है। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस गाने का टाइटल 'चादर हिली की ना जान' रखा गया है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है। यह गाना 5 वर्ष पहले वर्ल्ड वाइड रिवार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया था। निरहुआ के गाने को कल्पना और ओम झा ने गाया का है, तो वहीं इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव के द्वारा लिखे गए है।

को-स्टार की पत्नी की अभद्रता से परेशान हुई ये एक्ट्रेस

रेड बिकनी में श्वेता ने लगाई इंटरनेट जगत में आग

सावन में सुने खेसारी लाल के ये गानें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -