नहीं रही ये मशहूर सिंगर, फैंस को लगा झटका
नहीं रही ये मशहूर सिंगर, फैंस को लगा झटका
Share:

जानी मानी मशहूर पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का रविवार, 21 नवंबर यानी आज देहांत हो गया। वह काफी वक़्त से बीमार चल रही थीं। शनिवार रात को गुरमीत बावा की सेहत अधिक बिगड़ने के पश्चात् उन्हें अमृतसर के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हॉस्पिटल में 77 वर्ष की गुरमीत ने अपनी अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

गुरमीत बावा के देहांत से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरमीत बावा का पंजाबी लोक गायन में 45 सेकेंड की हेक का रिकॉर्ड था। गुरमीत ने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान अपने करियर में हासिल किए थे। वह 'जुगनी' सांग वाले गायकों में से एक थीं। साथ ही गुरमीत बावा पहली पंजाबी महिला गायिका थीं, जिन्होंने दूरदर्शन पर गाने गाए थे। 

बता दे कि गुरमीत बावा ने पंजाबी लोक गायक किरपाल बावा से विवाह किया था। दोनों की तीन बेटियां हैं। 1991 में पंजाब की सरकार ने उन्हें केंद्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें पंजाब नाटक अकादमी से संगीत पुरस्कार, मध्यप्रदेश की सरकार से राष्ट्रीय देवी अहिल्या अवॉर्ड एवं पंजाबी लैंग्वेज डिपार्टमेंट से शिरोमणि गायिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। गुरमीत बावा का यूं जाना संगीत जगह के लिए बड़ी क्षति है।

यश दासगुप्ता संग तस्वीर शेयर कर नुसरत जहां ने दी 'GOOD NEWS', ख़ुशी से झूमे फैंस

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #SuriyaHatesVanniyars, जानिए क्या है पूरा मामला?

जल्द ही भारत में Maruti Suzuki लॉन्च करेगी नए CNG मॉडल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -