शाह की बंगाल यात्रा पर अखिलेश का तंज, कहा- जब भाजपा की रैली में कोरोना नहीं तो संसद सत्र में क्यों ?
शाह की बंगाल यात्रा पर अखिलेश का तंज, कहा- जब भाजपा की रैली में कोरोना नहीं तो संसद सत्र में क्यों ?
Share:

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोलकाता यात्रा को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए पूछा कि बंगाल में भाजपा की रैली के लिए कोरोना नहीं है, तो संसद सत्र के लिए दिल्ली में क्यों है।

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि, 'यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की रैली करने के लिए कोरोना नहीं है, तो संसद सत्र चलाने के लिए दिल्ली में क्यों है। संसद में किसानों के पक्ष में जन प्रतिनिधियों के आक्रोश से बचने के लिए भाजपा सरकार कोरोना का बहाना बना रही है।' उन्होंने कहा कि भाजपा संसदीय-सांविधानिक परंपराओं का कत्लेआम कर रही है।'

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियों का मुआयना करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे के बाद कोलकाता के अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। कोलकाता पहुंचने के बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, 'मैं गुरुदेव टेगौर, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस पावन धरती को नमन करता हूं।'

दिग्गज नेताओं के साथ कांग्रेस की अहम बैठक शुरू, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

किसान सम्मेलन में बोले गिरिराज सिंह- नए कृषि कानून में बिचौलियों को खत्म करने का प्रावधान

तिवा स्वायत्त परिषद चुनाव परिणाम: 18 सीटों पर आगे भाजपा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -