'लोकतंत्र की सीरियल किलर है भाजपा ..', BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश यादव का तंज
'लोकतंत्र की सीरियल किलर है भाजपा ..', BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश यादव का तंज
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने पंचायत और विधान परिषद चुनाव में गड़बड़ी का इल्जाम लगाते हुए भाजपा को लोकतंत्र का सीरियल किलर करार दिया है। उन्होंने महंगाई को लेकर भी हमला बोला और भाजपा की नई टोपी पर चुटकी भी ली है।

अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा कि, 'भाजपा लोकतंत्र की सीरियल किलर है। लोकतंत्र में वोट किस तरह लूटा जाता है, भाजपा उसकी एक्सपर्ट पार्टी बन चुकी है। कन्नौज में कई साथी पर्चा नहीं भर पाए थे। एटा में पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी ने मिलकर पर्चा नहीं भरने दिया। फर्रुखाबाद के साथियों के साथ भी यही हुआ।' उन्होंने कहा कि भाजपा से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करना अपने आपको धोखा देना होगा। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से बैंकों का ब्याज निरंतर कम हो रहा है। कानपुर में लॉकर से गहनों की लूट हो रही है।

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों लेकर अखिलेश ने कहा था कि उन्होंने जो कहा था वही हो रहा है। उन्होंने कहा कि, 'मैंने कहा था कि पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ जाएंगी, चुनाव बाद वही हुआ। महंगाई की मार के साथ साथ बेरोजगारी की भी मार पड़ रही है। लोग ख़ुदकुशी कर रहे हैं।' अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। सच्ची खबर चलाएंगे तो ये आपको भी जेल में डाल देंगे। बलिया में यूपी बोर्ड पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकार को अरेस्ट कर लिया । बच्चे रो रहे हैं, मां रो रही है। उनको नही पता था कि बेटा घर नही लौटेगा। यह बेहद निंदनीय व्यवहार हो रहा है।

पंजाब जीतने के बाद AAP ने हिमाचल प्रदेश में फूंका चुनावी बिगुल, दिया 'हिमाचल मांगे केजरीवाल' का नारा

'राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांत पर चलने वाली देश की एकमात्र पार्टी है भाजपा...', स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी

विपक्ष नेताओं के साथ भोजन के बाद PM मोदी से मिले शरद पवार, बढ़ी राजनीतिक हलचल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -