'मर्यादा न लांघे, वरना...', कांग्रेस ने अखिलेश यादव पर बोला जमकर हमला
'मर्यादा न लांघे, वरना...', कांग्रेस ने अखिलेश यादव पर बोला जमकर हमला
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस पर निरंतर ही हमलावर हैं। उनकी नाराजगी कांग्रेस की तरफ INDIA गठबंध के तहत समाजवादी पार्टी के साथ राज्य में विधानसभा चुनाव न लड़ने को लेकर है। वहीं अब उनके इस बर्ताव को लेकर कांग्रेस ने भी करारा हमला बोला है। दरअसल सपा एवं कांग्रेस के बीच विवाद गहराता जा रहा है। पहले सीटों के वितरण में समाजवादी को अनदेखा करना फिर उसके पश्चात् कमलनाथ का अखिलेश को पहचानने से इनकार करना। 

तत्पश्चात, अखिलेश यादव का कमलनाथ की उम्र पर तंज कसना तथा कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाना। वही अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाने पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मानक अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश मर्यादा न लांघे। कमलनाथ उनसे बहुत सीनियर है। कांग्रेस ने कार्यकर्ता की मंशा अनुसार फैसला लिया है। अखिलेश का मध्य प्रदेश में कोई आधार नहीं है। अखिलेश यादव को बड़ों का सम्मान सीखना चाहिए।

दरअसल, टीकमगढ़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा में कांग्रेस पर खूब हमला बोला था। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए कमलनाथ की उम्र पर तंज कसा। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में प्रचार के लिए पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है। उन्होंने जनता से कहा कि कांग्रेस से सावधान रहना। आगे अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस ने धोखा दे दिया है। अखिलेश यादव ने कहा हमें तो पहचान ही नहीं जिनकी आयु 80 वर्ष हो वह कैसे पहचानेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि गलती हमारी है कि हमने 80 वर्ष के लोगों पर पहचान का भरोसा किया।

3 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी, केदारनाथ में श्रद्धालुओं को चाय पिलाते आए नज़र, Video

'मुखबिरी की सजा मौत..', 10 महीनों में नक्सलियों ने 27 ग्रामीणों को मार डाला, क्या छत्तीसगढ़ में 'नागरिक सुरक्षा' चुनावी मुद्दा नहीं ?

गुरुद्वारों पर विवादित टिप्पणी करने वाले नेता संदीप दायमा को भाजपा ने पार्टी से निकाला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -