'अखिलेश यादव को नहीं मिल रहे मुस्लिम वोट..', सपा के साथ गठबंधन करने पर क्या बोली कांग्रेस ?
'अखिलेश यादव को नहीं मिल रहे मुस्लिम वोट..', सपा के साथ गठबंधन करने पर क्या बोली कांग्रेस ?
Share:

लखनऊ: 2024 में प्रस्तावित लोकसभा के चुनाव को लेकर सभी दलों की रणनीति बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। देश में सबसे अधिक सांसद उत्तर प्रदेश में हैं और केंद्र में किस पार्टी की सरकार होगी, यह भी बहुत कुछ यूपी से तय होता है। राज्य में भाजपा, समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस सहित अन्य दलों में इस बात पर मंथन शुरू हो गया है कि कौन किसके साथ मिलकर जनता के सामने जाएगा और कौन अकेले मैदान में ताल ठोंकेगा ।

रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार (4 जुलाई) को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पहली रणनीतिक बैठक में जो बात प्रमुखता से निकलकर सामने आई, वह यह है कि पार्टी समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने के मूड में नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख बृजलाल खाबरी ने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव के लिए सपा के साथ गठजोड़ पार्टी के लिए “जमीनी स्तर पर उचित” नहीं रहेगा।

खाबरी ने आगे कहा कि, 'पार्टी नेताओं का कहना है कि सपा को हिंदू या मुस्लिम का भी बहुत अधिक वोट शेयर मिलता नहीं दिख रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन लोगों ने उनका सपोर्ट किया, उन्होंने देखा कि वे भाजपा के खिलाफ मुकाबले में कामयाब नहीं हो सके। पार्टी नेताओं ने यह महसूस किया है कि लोगों की भावनाओं के मद्देनज़र सपा से दूरी बनाए रखने में ही भलाई है। यहां तक कि मुसलमानों ने भी 2022 में देखा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी सभाओं में उनके समुदाय (मुस्लिम) को अधिक तवज्जो नहीं दिया। उनका वोट बैंक अब खिसक रहा है।'

खरगे और राहुल गांधी की मीटिंग में अलग गुट को लेकर क्या बोले पायलट ?

स्वीडन: अब 50 वर्षीय महिला ने मांगी 'कुरान' जलाने की इजाजत, तौरात-बाइबिल के लिए भी पुलिस को मिले आवेदन

पीएम मोदी के दौरे से पहले पोस्टर-बैनर लगाकर भाजपा ने चलाया विशेष अभियान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -