अखिलेश सरकार में शामिल होंगे युवा चेहरे
अखिलेश सरकार में शामिल होंगे युवा चेहरे
Share:

लखनऊ : अखिलेश सरकार द्वारा अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया था। इस दौरान कुछ मंत्रियों को उन्होंने हटा दिया था तो कुछ से विभाग भी वापस ले लिए थे। मगर आज राज्य में मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों द्वारा शपथ ली जाएगी। लखनऊ में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यह बात सामने आ रही है कि विधायक बलवंत रामूवालिया को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। दरअसल मंत्रिमंडल में किए गए इस फेरबदल में 11 मंत्रियों को जगह दी जा रही है। 

उत्तरप्रदेश सरकार अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव के अंतर्गत युवा विधायकों को कैबिनेट में लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि काम में ढीलाई के चलते राज्य मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों को हटा दिया गया था। मगर अब कैबिनेट में नए मंत्रियों को शामिल कर उनके शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया है।

शपथग्रहण समारोह पूर्ण गरिमा के साथ आज आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले सपा अपनी गिरती छवि को फिर से ठीक करने का प्रयास करने में लगी है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्य के विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं को पूर्ण करने में लगे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -