राष्ट्रपति चुनाव के लिए अखिलेश ने कसी कमर, आज बुलाई विपक्ष की बैठक
राष्ट्रपति चुनाव के लिए अखिलेश ने कसी कमर, आज बुलाई विपक्ष की बैठक
Share:

लखनऊ: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को उत्तर प्रदेश से अधिकतम वोट दिलाने के लिए अखिलेश यादव सक्रिय हो गए हैं। उनका प्रयास है कि उनके व सहयोगी दलों के सभी सांसद व MLA पूरी एकजुटता के साथ उनके लिए वोट करें। इसलिए अखिलेश  यादव ने पार्टी हेडक्वार्टर में शुक्रवार को अपने  सभी सांसदों व विधायकों की बैठक बुलाई है। 

समाजवादी पार्टी (सपा) व उसके सहयोगी दलों को मिला कर 125 MLA हैं, सहयोगी दल रालोद, निर्दलीय मिला कर सपा के राज्यसभा में पांच सदस्य हैं। लोकसभा में अभी तीन सांसद हैं। दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। सपा इन्हें जीतेगी तो पांच सांसद रहेंगे। यूपी में एक MLA का मूल्य 208 है और सांसद का मूल्य 700 है। इस प्रकार सपा व सहयोगी दलों को मिला कर उनके वोटों का मूल्य 26000 है। सांसदों का मूल्य इसमें शामिल नहीं है। दरअसल, अखिलेश यादव के लिए अधिक जिम्मेदारी है कि वह यशवंत सिन्हा को विपक्ष के अधिक से अधिक वोट दिलाएं। 

यशवंत सिन्हा, TMC के नेता हैं और सपा का तृणमूल कांग्रेस से बेहतर रिश्ते हैं। यही नहीं यशवंत सिन्हा के अखिलेश यादव से भी अच्छे रिश्ते हैं और वह कुछ समय पहले सपा हेडक्वार्टर भी आए थे। इस नाते भी अखिलेश यादव उनके लिए काफी सक्रिय हो गए हैं। सपा के लिए ये भी एक चुनौती ही है कि उसके विधायकों की पूरी तरह एकजुटता रहे। पिछली बार राष्ट्रपति चुनाव में सपा के एक दो विधायक NDA प्रत्याशी के समर्थन कर गए थे। चूंकि वोटिंग गुप्त होती है, इसलिए यह पता लगाना संभव नहीं हो पाता कि किसने किसको वोट दिया। 

महाराष्ट्र से आई बड़ी खबर, 8 और विधायक जाएंगे गुवाहाटी

महाराष्ट्र में खेल कर रही है BJP, जानिए किसने दिया ये बड़ा बयान?

'आप भाजपा में विलय कर लें, हम शिवसेना को फिर खड़ा कर देंगे..', बागियों पर राउत के तीखे तेवर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -