महाराष्ट्र में खेल कर रही है BJP, जानिए किसने दिया ये बड़ा बयान?
महाराष्ट्र में खेल कर रही है BJP, जानिए किसने दिया ये बड़ा बयान?
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीती का हाईवोल्टेज ड्रामा आज दिनभर जारी रहा। शिंदे गुट निरंतर मजबूत होता जा रहा है। अब एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके साथ शिवसेना एवं निर्दलीय मिलाकर 45 MLA हैं। दूसरी ओर उद्धव ठाकरे नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। संजय राउत ने यहां तक कह दिया कि यदि सभी विधायक बोलेंगे तो MVA (महाविकास अघाड़ी) गठबंधन से अलग होने पर भी विचार किया जा सकता है।

वही इससे पहले कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सीएम आवास छोड़कर मातोश्री (अपने घर) पहुंच गए थे। ठाकरे ने फिलहाल मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा है मगर उन्होंने संकेत दिया कि बागी यदि सामने आकर बात करें तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। वही बुधवार को उद्धव ठाकरे ने फेसबुक पर लाइव आकर बागियों को सीधा संदेश दिया। बताया गया कि कोई गद्दारी करने के बजाय सीधे आकर उनसे बात करे। उद्धव के बयान के बाद एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी बेमेल का गठबंधन है, जिसे समाप्त करना चाहिए।

संजय राउत के बयान एवं कांग्रेस की नाराजगी से संबंधित सवाल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शिवसेना MVA से बाहर आएगी या नहीं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि संजय राउत ने संदेश देने के लिए ऐसा बोला हो। MVA महाराष्ट्र के विकास के लिए बना है। संजय राउत का मकसद है कि MLA मुंबई आकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे तो हो सकता है कि इसका समाधान निकल जाए। खड़गे ने कहा कि उनकी संजय राऊत से बात हुई है, वो चाहते हैं कि पहले एक बार विधायकों से बात तो हो। आगे खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र में गड़बड़ हो रही है। सरकार गिराने के लिए भाजपा प्रयास कर रही है। यह भाजपा का खेल है। बीजेपी तोड़फोड़ करके MVA की सरकार को हटाना चाहती है।

'आप भाजपा में विलय कर लें, हम शिवसेना को फिर खड़ा कर देंगे..', बागियों पर राउत के तीखे तेवर

उद्धव ठाकरे की कुर्सी हिलते देख झलका ममता बनर्जी का दर्द, केंद्र सरकार पर लगाई आरोपों की झड़ी

'शिंदे और विधायकों को 24 घंटे का वक्त देता हूँ..', महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे के बीच संजय राउत की डेडलाइन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -