आकांक्षा पुरी और मीका सिंह ने रचाई शादी!, वीडियो हो रहा वायरल
आकांक्षा पुरी और मीका सिंह ने रचाई शादी!, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

पंजाबी सिंगर मीका सिंह और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. आप देख सकते हैं इस वीडियो को आकांक्षा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जी दरअसल इस वीडियो को देखने के बाद दोनों के फैन्स यह कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है और फैंस अब दोनों को बधाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में दोनों गुरुद्वारे में बैठे नजर आ रहे हैं। इसमें आकांक्षा पुरी और सिंगर मीका सिंह गुरुद्वारे में बैठे हुए अरदास सुन रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akanksha Puri (@akanksha8000)

वहीँ इस वीडियो के कैप्शन में आकांक्षा ने लिखा है, 'आशीर्वाद ले रहे हैं'. आप देख सकते हैं इस वीडियो में आकांक्षा ने मीका को टैग भी किया। वैसे इस वीडियो के कैप्शन में आकांक्षा ने दिल का भी इमोजी बनाया है। इन सभी को देखकर ही ऐसा लग रहा है जैसे दोनों ने शादी कर ली हो. वैसे वीडियो के आखिर में लिखा भी नजर आ रहा है- 'फीलिंग ब्लैस्ड'। इस वीडियो में मीका ने सफेद रंग की शर्ट पहनी है और वहीं आकांक्षा ने रेड और ग्रे कलर का सूट पहना हुआ है। अब दोनों के फैन्स इस वीडियो को देखकर ऐसे कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है हालाँकि दोनों ने अभी कुछ भी ऑफिसियल नहीं किया है।

इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस का कहना है ये वीडियो उनके किसी एलबम शूट के दौरान का है, या फिर दोनों ने प्रैंक किया है। आपको याद हो तो बीते दिनों ही मीका और आकांक्षा की एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें आकांक्षा सिंगर मीका की गोद में बैठी नजर आ रही थीं। उस दौरान इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को गुड नाइट मैसेज दिया था। वैसे अब यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि सच में दोनों ने शादी की है या नहीं?

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में हुई मौत

प्लाजो 2 पर हिमांशी खुराना ने किया धमाकेदार डांस

हिमांशी खुराना के गॉर्जियस अवतार लूट रहा फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -