एके एंटनी के बेटे ने कांग्रेस में सभी पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?
एके एंटनी के बेटे ने कांग्रेस में सभी पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी एवं गुजरात दंगों को लेकर आई BBC की डॉक्यूमेंट्री पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस को दक्षिण भारत के केरल में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने कांग्रेस पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। अनिल के एंटनी अपने ट्वीट के पश्चात् कांग्रेस में ही घिर गए थे। अनिल एंटनी ने अब कांग्रेस पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अनिल एंटनी ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस में सभी पदों से इस्तीफा देने जैसा कदम उठाने का कारण भी बताया है।

अनिल एंटनी ने ट्वीट कर कहा कि मुझ पर एक ट्वीट को डिलीट करने के लिए असहिष्णुता के साथ दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा वे लोग कर रहे थे जो फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए खड़े होने की बात करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैंने ट्वीट डिलीट करने से इंकार कर दिया। अनिल ने इस्तीफे का पत्र भी ट्वीट किया है। अपने इस्तीफे में अनिल एंटनी ने शशि थरूर का समर्थन के लिए आभार जताया है तथा साथ ही कांग्रेस पार्टी को भी घेरा है। उन्होंने फेसबुक पर अपशब्द कहे जाने का भी जिक्र अपने ट्वीट में किया है। गौरतलब है कि अनिल के एंटनी ने कांग्रेस पार्टी में सभी पदों से इस्तीफे की घोषणा करने से एक दिन पहले एक BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके पश्चात् वे अपनी ही पार्टी में घिर गए थे।

गौरतलब है कि केरल कांग्रेस की अलग-अलग शाखाओं ने BBC की डॉक्यूमेंट्री दिखाने की घोषणा की थी। अनिल के एंटनी ने पार्टी लाइन से अलग जाकर एक ट्वीट कर दिया जिसे लेकर केरल कांग्रेस में ही घमासान मच गया था। अनिल ने ट्वीट कर कहा था कि BBC एक सरकार प्रायोजित चैनल है तथा उसका इतिहास भारत को लेकर पूर्वाग्रह का रहा है। BBC एवं ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचार से ज्यादा अहमियत देना खतरनाक चलन है। अनिल एंटनी ने ये भी कहा था कि जैक स्ट्रॉ ने ही इराक युद्ध की योजना बनाई थी तथा अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला बोल दिया था। भाजपा के साथ तमाम मतभेद हैं मगर इसके बाद भी इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। अनिल एंटनी के इस ट्वीट के पश्चात् कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। प्रधानमंत्री मोदी को घेरने में जुटी कांग्रेस के नेता अनिल पर ये ट्वीट डिलीट करने के लिए दबाव बना रहे थे।

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, PM मोदी बोले- 'बेहद खुशी...'

शादी के लिए छुट्टी पर जाना वाला था सिपाही, पहले ही हो गई मौत

गणतंत्र दिवस पर बंद रहेंगे ये रास्ते, जारी हुई एडवाइजरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -