गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, PM मोदी बोले- 'बेहद खुशी...'
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, PM मोदी बोले- 'बेहद खुशी...'
Share:

नई दिल्ली: देश के 74वें गणतंत्र गिवस (Republic Day) पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सिसी मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। हवाईअड्डे पर सिसी का स्वागत करने के लिए कई राजनायिक उपस्थित रहे। अल-सिसी उस वर्ष गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं, जब भारत एवं मिस्र राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 गौरवपूर्ण वर्ष मना रहे हैं।

मंगलवार को अल-सिसी 24 से 27 जनवरी तक चार दिवसीय यात्रा के लिए पांच मंत्रियों एवं शीर्ष अफसरों के साथ नई दिल्ली पहुंचे। ऐसा पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।। मिस्र और भारत ने अपने G20 प्रेसीडेंसी के चलते काहिरा को "अतिथि देश" के तौर पर आमंत्रित करने के साथ मजबूत संबंध बनाए रखे। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, बुधवार को अल-सिसी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जहां वह अपने भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं विदेश मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अफसरों से मुलाकात करेंगे।

वही अपने एक बयान में मंत्रालय ने कहा, "यह पहली बार है कि मिस्र अरब गणराज्य के राष्ट्रपति को हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी।" इसमें कहा गया है, "राष्ट्रपति सिसी की आगामी यात्रा से भारत एवं मिस्र के बीच रिश्तों को और मजबूत और गहरा करने की उम्मीद है।" मंत्रालय ने कहा कि भारत और मिस्र के बीच "सभ्यता, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों एवं लोगों से लोगों के बीच गहरे संबंधों द्वारा चिह्नित गर्म और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं"। तत्पश्चात, बुधवार को मिस्र के राष्ट्रपति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। अपनी यात्रा के चलते अल-सिसी विश्व भर के अहम द्विपक्षीय मामलों और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक भी करेंगे। 

गणतंत्र दिवस पर बंद रहेंगे ये रास्ते, जारी हुई एडवाइजरी

PM मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री को केरल में दिखाने पर मचा बवाल

उत्तर प्रदेश में गिरी इमारत...3 की मौत अन्य घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -