दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए अजय देवगन ने मांगी मदद, 16 करोड़ में होगा इलाज
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए अजय देवगन ने मांगी मदद, 16 करोड़ में होगा इलाज
Share:

एक्शन हीरो बनाकर लोगों के दिलों में छाने वाले सिंघम यानी अजय देवगन इन दिनों चर्चाओं में आ गए हैं। जी दरअसल अजय एक ऐसे अभिनेता हैं जो सोशल वर्क में भी खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आए दिन ऐसी खबरें आती हैं कि उन्होंने जरुरतमंदो की मदद की। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जी दरअसल एक बच्चे की मदद के लिए अजय ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। वह बच्चा दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी से पीड़ित है। वहीं कहा जा रहा है कि उसके इलाज के लिए 16 करोड़ रूपये की राशि की जरुरत पड़ेगी।

 

ऐसे में अजय ने ट्विटर के जरिये इस बच्चे की मदद के लिए हाथ बढ़ाये हैं। हाल ही में अजय देवगन ने ट्वीट किया है और यह अपील की है कि- ''सेव अयांश गुप्ता (#SaveAyaanshGupta)। वो स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी से पीड़ित है और उसे दुनिया की सबसे महंगी दवा की जरूरत है। उसके इलाज में लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आपका दान उनकी मदद कर सकता है। इसका डोनेशन लिंक कमेंट बॉक्स में शेयर कर रहा हूं।"

इस तरह अजय ने खुद तो दान दिया ही लेकिन साथ ही लोगों से भी दान माँगा है। वैसे अजय के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स है और कई लोग बच्चे की मदद के लिए डोनेशन देने के लिए तैयार हो गए हैं। अब बात करें काम के बारे में तो अजय देवगन एक साथ कई प्रोजेक्‍टों में व्यस्त हैं। आप जल्द ही उन्हें 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखने वाले हैं। इसके अलावा वह 'मे डे', 'थैंकगॉड' और 'मैदान' में भी नजर आएँगे। वहीं इन सभी के अलावा अजय एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी दिखाई देने वाले हैं।

आखिर क्यों इस बार इतनी तेजी से फ़ैल रहा है कोरोना? ICMR के पूर्व चीफ ने बताई ये बड़ी वजह

कोरोना काल के बीच BJP विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने CM से किया ये निवेदन

यहां पर 24 घंटे हो रहे अंतिम संस्कार, ओवरटाइम कर रहे श्मशान घाट के सेवादार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -