केंद्रीय राज्य मंत्री के कारण एक घंटा लेट हुई फ्लाईट
केंद्रीय राज्य मंत्री के कारण एक घंटा लेट हुई फ्लाईट
Share:

नई दिल्ली : लगता है अपने कार्यकाल के एक वर्ष बाद ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार मुश्किलों में घिर गई है। ललित मोदी प्रकरण के बाद अब भाजपा को लेकर एक नया विवाद सामने आ रहा है। दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री किरण रिजिजू एयर इंडिया की जिस फ्लाईट में बैठे थे। उस फ्लाईट से करीब तीन यात्रियों को उतार दिया गया। जिसके बाद भाजपा को लेकर चर्चाऐं होती रही। इस दौरान उक्त फ्लाईट करीब 1 घंटा लेट हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लेह से दिल्ली की ओर जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाईट करीब एक घंटा देरी से अपने गंतव्यत तक पहुंची।

जब यात्रियों से लोगों ने इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने कुछ यात्रियों को फ्लाईट से उतारे जाने की बात कही। यह फ्लाईट आसमान में उड़ान भरने ही वाली थी कि केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रिजिजू अपने निजी सचिव के साथ पहुंचे। इन दोनों को फ्लाईट में बैठाने के लिए ग्राउंड ड्यूटीज़ ने करीब तीन यात्रियों को फ्लाईट से उतार दिया। इसके बाद इन लोगों ने एयर इंडिया प्रबंधन से चर्चा की। हालांकि मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री द्वारा कहा गया है कि उड़ान में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई है। दरअसल प्लेन को तकनीकी कारणों से रोका गया।

यही नहीं रिजिजू द्वारा कहा गया है कि वे सिंधु दर्शन महोत्सव में शामिल होने के बाद दिल्ली लौटे। इस दौरान फ्लाईट के समय में बदलाव हो गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को उतारे जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एयर इंडिया की एक विदेशी फ्लाईट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रधान सचिव प्रवीण पदेशी अमेरिकी वीज़ा और पासपोर्ट लाना ही भूल गए थे। जिसके बाद फ्लाईट काफी लेट हो गई। इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -