कश्मीर में फिर भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों की पैलेट गन से एक बच्चे की मौत
कश्मीर में फिर भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों की पैलेट गन से एक बच्चे की मौत
Share:

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर राज्य में एक बार फिर तनाव फैल गया। दरअसल यहां पर सुरक्षाबलों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पैलेट गन से फायर किया ऐसे में 12 वर्ष के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत हो जाने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और हिंसा भड़क गई। इस दौरान प्रशासन को कर्फ्यू लगाने का निर्णय लेना पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के सैदपोरा का निवासी 13 वर्षी जुनैद अहमद भट्ट घर के बाहर ही था।

ऐसे में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन से हमला कर दिया। पैलेट गन से हमला किए जाने के बाद तनाव फैल गया। लोग प्रदर्शन करने लगे। सड़कों पर निकल आए। घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। इस बच्चे को सिर और छाती में कई छर्रे लग गए। अस्पताल में ही घायल बालक जुनैद ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद कई लोग क्षेत्र के कब्रस्तान और ईदगाह के पास एकत्रित होने लगे।

कब्रिस्तान की ओर जाने वाले लोग आक्रोशित थे। जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबल ने आंसू गैस के गोले दागे। सुरक्षा बल पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जनाजे को रोकने का प्रयास किया गया। गौरतलब है कि 9 जुलाई को सुरक्षाबलों द्वारा हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर से ही घाटी में तनाव फैला हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -