32 साल 12 दिन के इंतजार के बाद हुकुमचंद मिल मजदूरों को आज मिली राहत, PM मोदी ने दिया ये तोहफा
32 साल 12 दिन के इंतजार के बाद हुकुमचंद मिल मजदूरों को आज मिली राहत, PM मोदी ने दिया ये तोहफा
Share:

इंदौर: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सुशासन दिवस के अवसर पर इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों को तोहफा दिया। दरअसल, सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल रूप से मजदूरों का बकाया 224 करोड़ रुपये का वितरण किया। बता दें कि इंदौर की हुकुमचंद मिल 1992 से दिवालिया होने के बाद बंद हो गई थी। जिसमें श्रमिकों का 224 करोड़ रुपये बकाया रह गया था। इसके लिए मजदूरों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी तथा अब जाकर उसका भुगतान किया गया। एक विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार की पहल पर राज्य हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड एवं श्रमिक संघ ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। तत्पश्चात, 20 दिसंबर को हाई कोर्ट में निपटान राशि को जमा करा दिया गया।

इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा कि मजदूर भाई-बहनों की बरसों की तपस्या, कई सालों के संकल्पों और सपनों का साकार होना है। मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात। मध्य प्रदेश में यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। घोषणा के पश्चात् इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि आज अटलजी के जन्म जयंति है। आज सांकेतिक तौर पर 254 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया है। कई समस्याओं का सामना किया है। आपके धैर्य के आगे नतमस्तक हूं। मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी है, गरीब, युवा, माता-बहने और किसान।

मध्य प्रदेश सरकार ने निर्धन लोगों का जीवन बदलने के लिए कई कदम उठाए हैं। स्वच्छता और स्वाद के लिए मशहूर इंदौर कई, कपड़ा मार्केट में नाम रहा है। तुकोजीराव होलकर ने यहां कई मिले बनाई। मालवा का कपास ब्रिटेन में जाता है। इंदौर में बने कपड़े की मांग देश-विदेशों में होती थी। बाहर से आए मजदूर भी यहां आकर बसें। कभी इंदौर की तुलना मैनचेस्टर से होती थी। समय बदला पुरानी सरकारों का खामियाजा उठाना पड़ा। अब फिर से सुधार हो रहा है। डबल इंजन की नई सरकार को मजदूरों का पूरा सहयोग मिलेगा। राज्य की नई टीम ऐसे ही कई उल्लेखनीय कार्य करेगी। कई निवेश किए जा रहे हैं। रोजगार के हजारों अवसर प्राप्त होंगे। अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में एशिया का सबसे बड़ा गोबर गैस प्लांट भी है। जलूद प्लांट के शुभारंभ से 4 करोड़ की राशि बचेगी। ग्रीन बांड के माध्यम से लोगों से धन जुटाया इससे जनभागीदारी बढ़ेगी। गारंटी पूरा करने में प्रदेश सरकार जुटी है। चुनाव के कारण संकल्प यात्रा देरी से शुरू हुई, मगर 600 से ज्यादा कार्यक्रम हो चुके हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लें। हमारा प्रयास है कि मोदी की गारंटी का लाभ सभी को मिले। गरीबों के कार्यक्रम में सम्मिलित होने में मेरे लिए खुशी होती है। मेरी सभी को शुभकामनाएं। बता दे कि डा। मोहन यादव ने बटन दबाकर सोमवार को 428 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

बांग्लादेश से अंडमान के तट पर पहुंची 150 रोहिंग्याओं से भरी नाव, नौसेना अधिकारियों ने पकड़ा

'बंगाल की सांता क्लॉज़ हैं ममता बनर्जी..', TMC सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम ने जमकर की तारीफ

कंधे पर 'जय श्री राम' लिखा ध्वज, पीठ पर मंदिर की तस्वीर.., मुंबई से अयोध्या तक पदयात्रा पर निकलीं 'सनातनी मुस्लिम' शबनम शेख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -