उदयनिधि के बाद अब इस मशहूर एक्टर ने सनातन धर्म पर दिया विवादित बयान, बोले- 'इसे मिटाया जाना चाहिए'
उदयनिधि के बाद अब इस मशहूर एक्टर ने सनातन धर्म पर दिया विवादित बयान, बोले- 'इसे मिटाया जाना चाहिए'
Share:

तमिलनाडु के मंत्री एवं मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बाद अब लोकप्रिय एक्टर प्रकाश राज ने भी हिन्दू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रकाश राज ने स्टालिन के बेटे के ही बयान को दोहराते हुए इसे डेंगू की भांति बताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश राज ने उदयनिधि स्टालिन के बयान को दोहराते हुए कहा कि सनातन डेंगू बुखार की भांति है तथा इसे मिटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 8 वर्ष के बच्चे को धर्म से जोड़ना ही सनातन धर्म है। राज ने एक मुस्लिम बस कंडक्टर के मुद्दे को भी उठाया, जिसे एक महिला ने अपनी टोपी उतारने के लिए कहा था। दरअसल, प्रकाश राज कलबुर्गी ने एक समारोह में कहा कि हर किसी को इस देश में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी छुआछूत की मानसिकता है। ये केवल इसलिए दूर नहीं हुआ है क्योंकि वहां एक नियम है तथा ये नियम कानून के खिलाफ है। 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में एक मुस्लिम बस कंडक्टर था, जिसने अपनी धार्मिक टोपी पहन रखी थी। एक महिला ने उसे हटाने को बोला। ऐसे बोलने वाले लोग भी होंगे। लेकिन सवाल उठता है कि आसपास के लोग कौन थे, जो ऐसा करते हुए देख रहे थे। उन्होंने कहा कि कल एक कंडक्टर इप्पा माला पहनेगा तो आप उन्हें एक कंडक्टर के तौर पर देखेंगे या फिर उनकी भक्ति के रूप में? एक कंडक्टर भी होगा जो हनुमान टोपी पहनेगा तथा प्रार्थना करेगा कि बस सुरक्षित रूप से चले। क्या हर कोई अपने कपड़े उतार कर बैठ सकता है? सभी को अपने धर्म का पालन करना चाहिए। इस देश में सभी को जीवित रहना चाहिए ना? समाज में सभी को रहना चाहिए। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश राज ने कहा कि एक धार्मिक जुलूस में 18 वर्षीय युवा चाकू और तलवार लेकर चल रहे थे। उन्होंने कहा कि ये देखकर बहुत दुख होता है। उन्हें रोजगार और सपने के बारे में सोचना चाहिए। मैं हैरान हूं कि कैसे उनका ब्रेनवॉश किया गया। क्या 8 वर्षीय बच्चे को धर्म से जोड़ना सनातन नहीं है? ये डेंगू का बुखार है जिसे खत्म करना बेहद आवश्यक है। प्रकाश राज का यान सामने आते ही हिंदू संगठनों ने काले कपड़े पहनकर उनका विरोध आरम्भ कर दिया। संगठनों ने काले झंडे भी लहराए। प्रकाश राज को हिंदू विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई। तत्पश्चात, नारेबाजी कर रही भीड़ को काबू करते हुए पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्त में भी ले लिया।

सूरज पंचोली को फिर हुआ प्यार, खुद किया खुलासा

श्री राम के बाद अब 'महादेव' का किरदार निभाएंगे प्रभास, इस फिल्म में आयेंगे नजर

जब डॉक्टर्स ने दी शिल्पा शेट्टी को मारने की सलाह! खुद एक्ट्रेस ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -