साइकिल के बाद ऑटो में नजर आए BJP उम्मीदवार पन्नालाल, बोले- 'अपनी औकात में रहता हूं...'
साइकिल के बाद ऑटो में नजर आए BJP उम्मीदवार पन्नालाल, बोले- 'अपनी औकात में रहता हूं...'
Share:

गुना: मध्य प्रदेश के गुना के पूर्व MLA पन्नालाल शाक्य अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा ख़बरों में बने रहते हैं। बेहद जमीनी स्तर की जीवनशैली में जीने वाले पन्नालाल एक टैक्सी में बैठकर जनचौपाल करते नजर आए। पूर्व MLA पन्नालाल शाक्य को भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी टिकट दिया है। मतदान के पश्चात् पन्नालाल शाक्य पुराने अंदाज में जनता के बीच वक़्त गुजार रहे हैं। पन्नालाल शाक्य की दिनचर्या पहले की भांति नजर आई। पन्नालाल शाक्य ने बताया कि वो इंसान ही क्या, जो समय के साथ बदल जाए...!

पन्नालाल शाक्य गुना सीट से बीजेपी उम्मीदवार भी हैं। सामान्य जीवनशैली जीने वाले पन्नालाल कभी साइकिल चलाते नजर आ जाते हैं तो कभी घर के सामने चौराहे पर खड़े खड़े धूप सेकते नजर आते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से जुड़े पन्नालाल शाक्य कहते हैं कि वह धार्मिक व्यक्ति हैं। चुनाव के पश्चात् मंदिर जाना उनके लिए कुछ अलग नहीं है। जनता के बीच रहने वाले जनता के आदमी हैं। पन्नालाल शाक्य ने कहा कि उनकी सामान्य जीवनशैली का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि वे टैक्सी में बैठकर वक़्त गुजार रहे हैं। 

वही जब पन्नालाल से पूछा गया कि आखिरकार मतदान के पश्चात् उनकी दिनचर्या में कितना अंतर आया? तो जवाब देते हुए भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि वे जनता के आदमी हैं। जनता ही उनका विश्वास है। वे पूर्व की तरह प्रसन्नचित्त हैं। टिकट मिलने से उनकी जीवनशैली में कोई परिवर्तन नहीं आया है। भविष्य में भी इसी प्रकार से सामान्य जीवन व्यतीत करूंगा। पन्नालाल शाक्य ने बेबाक तरीके से बयान देते हुए कहा कि उनके सिर पर सींग नहीं उगे हैं। जो आदमी जितना ऊपर उठता है, वो अपनी औकात भूल जाता है तथा मिट्टी में मिल जाता है। वे अपनी औकात बखूबी जानते हैं इसलिए जमीन पर चलते हैं। 

बारिश पर आस्था भारी ! तमिलनाडु के कार्तिगई दीपम महोत्सव में 63 शैव संतों ने रजत रथ में परेड की, वर्षा के बावजूद जुटे हज़ारों लोग

कर्तव्य के साथ धर्म: हिन्दू हितों की वकालत करने के लिए 4 मिलियन डॉलर देंगे अमेरिकी चिकित्सक

BCCI ने WPL 2024 नीलामी की तारीख की घोषणा की, टीमों ने जारी की खिलाड़ियों की सूची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -