33 पुरुषों का बलात्कार कर इस शख्स ने दी दर्दनाक मौत, मामला जानकर काँप जाएंगे आप
33 पुरुषों का बलात्कार कर इस शख्स ने दी दर्दनाक मौत, मामला जानकर काँप जाएंगे आप
Share:

आज एक ऐसे सीरियल किलर की कहानी बताने जा रहे है जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस सीरियल किलर का नाम है जॉन वेन गेसी, जॉन वेन गेसी ने जो अपराध किए, वो आज तक लोग भूल नहीं पाए हैं। वो सिर्फ पुरुषों को अपना शिकार बनाता था। जॉन को 'किलर जोकर' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो इवेंट्स में जोकर बनकर परफॉर्म करता था। दर्जनों हत्याओं का अपराधी पाए जाने के पश्चात् उसे मौत की सजा दी गई। जॉन को 29 वर्ष पहले 10 मई, 1994 को अमेरिका के इलिनोइस में उसके कर्मों का फल प्राप्त हुआ।

अमेरिका का सबसे बदनाम किलर जॉन पुरुषों का पहले बलात्कार करता, उन्हें खूब टॉर्चर करता तथा आखिर में बेरहमी से क़त्ल कर देता। उसने कम से कम 33 पुरुषों को अपना शिकार बनाया। इन घटनाओं को उसने शिकागो के समीप नॉरवुड पार्क टाउनशिप में अंजाम दिया। वो जादू की ट्रिक दिखाने के बहाने उन्हें अपने घर बुलाता था। यहां उनके हाथों में हथकड़ी लगा देता। बाद में बलात्कार करता तथा फिर हत्या। अधिकतर पीड़ित उसके घर में दफन मिले थे। उसके आतंक का आखिर वर्ष 1978 में तब हुआ, जब पुलिस अफसरों ने रॉबर्ट पीस्ट नामक व्यक्ति के लापता होने के बाद जॉन के घर की तलाशी ली। उन्हें वहां गंध आई। जब तहकीकात की गई तो अन्य लापता पुरुषों का सामान मिला।

वही पकडे़ जाने पर जॉन ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। तत्पश्चात, उसे कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई। मौत की सजा से एक दिन पहले 9 मई, 1994 को उसने खाने के लिए अपनी पसंदीदा डिश मंगवाईं। उसे अपने परिवार के साथ जेल परिसर में पिकनिक करने की भी अनुमति मिल गई। खाने में उसने केएफसी का पूरा बकेट, 12 फ्राइड श्रिंप्स, कई सारे फ्राइज एवं ताजा स्ट्रॉबेरी मंगवाईं। इसके साथ ही उसने डायट कोक भी ली। उसे मारने के लिए शरीर में कैमिकल्स डाले जाने थे, जिनसे पहले तो आईवी ट्यूब ही ब्लॉक हो गई। तत्पश्चात, सजा देने वाले को सबकुछ दोबारा करना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया में 18 मिनट का समय लगा। इससे उसकी मौत और भी दर्दनाक हो गई थी। जॉन के मामले में अभियोजक रहे विलियम क्नुकले ने कहा, 'उसे अपने किसी भी पीड़ितों से बहुत सरल मौत मिली है।' उसके मुंह से निकले अंतिम शब्द भी बेहद अश्लील थे।

पिता की मौत के बाद बेटे ने फ्रीजर में रख दिया शव, चौंकाने वाली है वजह

अचानक काली हो गई महिला की जुबान और उग आए बाल, देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग

सड़क किनारे बुरी हालत में मिले दो कुत्ते, साथ में मिली चिट्ठी ने उड़ाए लोगों के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -